रूस का यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला, महिला पुलिस अधिकारी की मौत, 24 लोग घायल

Must Read

New Delhi: रूस ने रविवार को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया, जिनमें कीव क्षेत्र में 23 साल की एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बताया कि धमाके से एक पुलिस की पेट्रोलिंग कार और एक आम गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. यूक्रेनी पुलिस के मुताबिक इस हमले में करीब 24 लोग घायल हुए हैं.

इस मामले की जांच शुरू

कीव के रीजनल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने कहा है कि उसने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार ध्वस्त इमारतों के मलबे से आठ लोगों को जीवित निकाला गया है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. हमलों से कीव के उपनगरों के पांच जिलों ओबुखिव, ब्रोवरी, बोरिस्पिल, बुचा और फास्तिव में व्यापक नुकसान हुआ. कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और विभिन्न स्थानों पर आग भड़क उठी.

घंटों तक चला राहत और खोज अभियान

फास्तिव जिले के पुतरिवका गांव में बचाव दलों ने घंटों तक राहत और खोज अभियान चलाया, जहां लोग मलबे में दबे पाए गए. दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में भी ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया गया, जिससे बड़े पैमाने पर आग लगी. अधिकारियों के अनुसार आग पर बाद में काबू पा लिया गया, लेकिन हमले ने पहले से दबाव झेल रही ऊर्जा आपूर्ति पर असर डाला.

यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमले आम

लगभग चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमले आम हो गए हैं. बीते महीनों में रूस ने विशेष रूप से ऊर्जा ग्रिड को निशाना बनाया है, जिससे कड़ाके की सर्दी में बिजली और हीटिंग सेवाएं बाधित हो रही हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति प्रयासों की चर्चा के बावजूद जमीनी हालात में संघर्ष और हवाई हमले जारी हैं, जिससे आम नागरिकों पर मानवीय दबाव बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi Attack on Congress: एआई ग्लोबल समिट विवाद पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा— राष्ट्रीय कार्यक्रम की मर्यादा तोड़ी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This