PM Modi Attack on Congress: एआई ग्लोबल समिट विवाद पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा— राष्ट्रीय कार्यक्रम की मर्यादा तोड़ी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Attack on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उसने एक राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा को कमजोर करने की कोशिश की. उनका यह बयान एआई ग्लोबल समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन को लेकर था.

मेरठ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, इस प्रकार के प्रदर्शन से उस राष्ट्रीय आयोजन की मर्यादा भंग हुई, जिसका उद्देश्य तकनीकी प्रगति और नवाचार को बढ़ावा देना था. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता रचनात्मक असहमति के बजाय व्यक्तिगत विरोध की भावना से प्रेरित होकर ऐसी गतिविधियों में शामिल हुए.

‘पहले से ही नंगी है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?”

‘मेरी कब्र खोदना चाहते हैं वो’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस नेता मोदी से नफरत करते हैं, वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. वे मेरी मां का अपमान करने में भी नहीं हिचकिचाते.” उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध संस्थागत शिष्टाचार या राष्ट्रीय हित की कीमत पर नहीं होना चाहिए. विवाद का जिक्र करते हुए पीएम ने जोर देकर कहा कि एआई ग्लोबल समिट एक राष्ट्रीय पहल है और इसका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है.

‘कांग्रेस के इस व्यवहार की हर जगह हो रही निंदा’

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का इवेंट नहीं था और उस समय कोई भी भाजपा नेता मौजूद नहीं था. यह देश का काम था और देश के लिए किया गया काम.” कांग्रेस पर राजनीति के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने भारत की टेक्नोलॉजी की महत्वाकांक्षाओं को दिखाने के लिए आयोजित कार्यक्रम की तय मर्यादा तोड़ी है. उन्होंने कहा कि इस व्यवहार की व्यापक स्तर पर निंदा हो रही है.

यह भी पढ़े: Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने KYC, Re-KYC और पासवर्ड सुरक्षा पर दिया जोर, साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील

Latest News

आसक्ति नहीं, ईश्वर-अर्पण से संवरता है जीवन: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, 'जगत झूठा है '- यह कहकर वेदान्त हमारे मोह...

More Articles Like This