Russia Ukraine War: यूक्रेन पर फिर रूस ने किया मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला, वर्षों से जारी है जंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर रूस ने रविवार को क्रूज-बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया. इस हमले में ओडेसा बंदरगाह, ऊर्जा संयंत्रों सहित कई आधारभूत ढांचों को भी निशाना बनाया गया. इन हमलों में लवीव शहर में एक पुलिस अधिकारी के मारे जाने और 24 लोगों के घायल होने की सूचना है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा…

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हमले में कीव के साथ ही निप्रो, किरोवोड, मीकोलेव, पोल्टावा, लवीव और सुमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया. हमले में बड़ी संख्या में आवासीय भवन और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

जेलेंस्की ने कहा कि रूस का जोर बातचीत से युद्ध खत्म करने से ज्यादा हमले कर यूक्रेन को नुकसान पहुंचाने पर है. इसी सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर 1,300 ड्रोन, 1,400 गाइडेड बम और 96 मिसाइल दागी हैं. ताजा रूसी हमले में 33 मिसाइल और 274 ड्रोन यूक्रेन पर दागे गए हैं.

चार वर्ष से जारी है युद्ध

इससे पहले शनिवार को यूक्रेन ने रूस में 1,400 किलोमीटर भीतर तक ड्रोन भेजकर हमला किया था. इस हमले में रूस की मिसाइल फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ था और 11 लोग घायल हुए थे. मालूम हो कि चार वर्ष से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिका लगातार प्रयासरत है, लेकिन जमीन पर कब्जे के दावों के चलते ये प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं.

Latest News

Jammu-Kashmir: LOC के पास मिले पाकिस्तान और अमेरिका के नोट चिपके संदिग्ध गुब्बारें, जांच में जुटी पुलिस

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर से सुरक्षाकर्मियों की टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. यहां अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के...

More Articles Like This