क्यूबा ने अपने समुद्री क्षेत्र में घूम रहे अमेरिकी स्पीडबोट पर किया हमला, गोलीबारी में चार की मौत

Must Read

Cuba: क्यूबा ने अपने जलक्षेत्र में एक अमेरिकी रजिस्ट्रेशन वाली रहस्यमयी स्पीडबोट पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. क्यूबा के इस दावे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पूरी तरह पता लगाएंगे कि क्या हुआ और फिर उसी अनुसार प्रतिक्रिया देंगे.

क्यूबाई जहाज का कमांडर घायल

रुबियो ने इसे खुले समुद्र में हुई असामान्य घटना बताया और कहा कि क्यूबा के साथ इस तरह की गोलीबारी लंबे समय से नहीं हुई थी. क्यूबा के गृह मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को सुबह जब सीमा रक्षकों ने स्पीडबोट को पहचान के लिए रोका तो उस पर सवार लोगों ने पहले गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे क्यूबाई जहाज का कमांडर घायल हो गया. जवाबी कार्रवाई में चार हमलावर मारे गए और 6 जख्मी हो गए.

फ्लोरिडा में पंजीकृत थी नाव

क्यूबा ने नाव पर सवार लोगों की पहचान नहीं बताई लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया, जिससे पता चलता है कि नाव फ्लोरिडा में पंजीकृत थी. फ्लोरिडा क्यूबा से लगभग 150 किलोमीटर दूर है और वहां क्यूबाई निर्वासितों की बड़ी आबादी रहती है. रिपोर्ट के मुताबिक यह 24 फुट लंबी प्रो-लाइन नाव थी, जो लगभग 45 साल पुरानी है और करीब 10 लोगों को ले जा सकती है.

तेल केवल निजी क्षेत्र तक सीमित

इस घटना के दिन ही अमेरिका ने क्यूबा पर लगे तेल प्रतिबंध में थोड़ी ढील देने का संकेत दिया था लेकिन शर्त रखी थी कि वेनेजुएला का तेल केवल निजी क्षेत्र तक सीमित रहेगा जबकि क्यूबा की अर्थव्यवस्था का अधिकांश हिस्सा सरकारी नियंत्रण में है. इस घटना ने वॉशिंगटन और हवाना के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही क्यूबा को असाधारण खतरा घोषित किया हुआ है. इसी बीच ये घटना इसे और ज्यादा तूल देने वाली है.

इसे भी पढ़ें. CM योगी का जापान दौराः भारतीय मूल के बच्चों को देख रास्ते में रुके मुख्यमंत्री, फिर…

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This