CM योगी का जापान दौराः भारतीय मूल के बच्चों को देख रास्ते में रुके मुख्यमंत्री, फिर…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Japan Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं. इस दौरान एक बेहद दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली, जहां यमुनाशी की ओर जाते समय रास्ते में भारतीय मूल के लोग सीएम से मिलने पहुंच गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. इन बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी को दंडवत् होकर प्रणाम किया और उनके पैर छुए. इसके बाद बच्चों ने उन्हें संस्कृत में श्लोक भी सुनाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भारतीय मूल के बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात का ये वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस समय का है, जब सीएम टोक्यो से यमुनाशी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ भारतीय मूल की महिलाएं और बच्चे भी वहां पहुंच गए. सीएम योगी उन्हें देखकर रास्ते में रुके और उनसे बातचीत की.

बच्चों ने सीएम योगी को दंडवत् प्रणाम कर पैर छुए

इस दौरान एक छोटा सा बच्चा भी उनसे मिलने पहुंचा, उसने उन्हें दंडवत् प्रणाम कर पैर छुए और संस्कृत में श्लोक सुनाए, सीएम योगी भी उनके साथ श्लोक दोहराते हुए नजर आए. मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची महिला उनके लिए उपहार भी लेकर आई थी, जिसे सीएम योगी ने सहस्र स्वीकार किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भेंट की और प्यार से उनके सिर पर हाथ रखा.

जापान में सीएम योगी ने भारतीय मूल के समुदाय को संबोधित किया

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान में भारतीय मूल के समुदाय को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी सरकार में हुए कार्यों को गिनाया. मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी की पहचान कर्फ्यू, दंगों और बिजली संकट से होती थी, जबकि अब यह त्योहारों और विकास के लिए जाना जाता है.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान दौरा आज खत्म हो रहा है. जिसके बाद वो भारत वापसी के लिए निकलेंगे. सीएम योगी का ये दौरा यूपी में निवेश और रोजगार की दृष्टि से बेहद अहम रहा है. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और यूपी में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया.

Latest News

‘ब्रिटेन में खत्म होने जा रहा 40 साल पुराना ‘भारत हिंदू समाज मंदिर!’ भवन के सौदे को लेकर आक्रोश

London: ब्रिटेन में हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने की खबरों से बडी बहस शुरू हो गई है. पूर्वी...

More Articles Like This