मध्यस्थता को तैयार…, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जंग में चौधरी बनने कूदा ईरान, बोले अब्बास अराघची

Must Read

Pakistan-Afghanistan : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बता दें कि ईरान ने रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्‍तान के हमले युद्ध को गलत ठहराया है. ऐसे में ईरान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से इस्लाम के लिए एकजुट होने और संवाद से मामला खत्म करने की अपील की है. इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने ये भी कहा कि रमजान युद्ध का महीना नहीं है. यह आपसी भाईचारे और प्रेम का माह है.

आत्मसंयम और एकजुटता को मजबूत करने का माह

ऐसे में अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया के एक्‍स प्‍लेटफॉर्म पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि “रमज़ान के पवित्र महीने में, जो इस्लामी जगत में आत्मसंयम और एकजुटता को मजबूत करने का महीना है, उनका मानना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान अच्छे पड़ोसी संबंधों के दायरे में और संवाद के माध्यम से अपने मौजूदा मतभेदों का समाधान करें. जानकारी के मुताबिक, ईरान दोनों देशों के बीच संवाद को सुगम बनाने और आपसी समझ और सहयोग को मजबूत करने में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है.”

पाक ने आधी रात को किया हमला

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने आधीरात अफगानिस्तान पर हमला कर दिया. इस दौरान राजधानी काबुल में कई मिलिट्री ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. बता दें कि इस हमले में अफगानिस्तान को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक किसी के मौत की खबर सामने नहीं आई है. वहीं पाकिस्तान में अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई में अब तक 55 सैनिकों के मारे जाने 19 चौकियों पर कब्जा होने और 23 पाक सैनिकों के शव को कब्जे में लेने का दावा किया है. साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान के सबसे अहम एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान-अमेरिका के बीच बनी बात, न्यूक्लियर टॉक को लेकर ईरानी अधिकारी ने किया खुलासा

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This