PAK-अफगान के बीच सुलह कराने को आगे आया ईरान, अराघची बोले-हम हर संभव मदद को तैयार

Must Read

Tehran: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही जंग में ईरान ने मध्यस्थता की पहल की है. ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने रमजान के महीने का हवाला देते हुए दोनों देशों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान को अच्छे पड़ोसी की तरह अपने मतभेद दूर करने चाहिए और ईरान बातचीत को आसान बनाने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है.

गुटेरेस भी सीमा पार झड़पों पर चिंतित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी सीमा पार झड़पों पर चिंता जताई है. उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव हालात पर नजर रखे हुए हैं और दोनों देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रहे हैं. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं.

11 बजे किए गए ये हमले

मंत्रालय के बयान के मुताबिक ये हमले स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे किए गए और इनमें इस्लामाबाद के पास फैजाबाद, नौशहरा, जमरूद और एबटाबाद के आस-पास स्थित सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया. अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए हवाई हमलों के जवाब में की गई है.

महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

बयान में दावा किया गया कि महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया और ऑपरेशन सफल रहा. हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस्लामाबाद ने अफगान तालिबान के खिलाफ ‘ऑपरेशन गजाब लिल-हक’ शुरू किया है.

कई इलाकों में झड़पों की खबरें

पाकिस्तान का आरोप है कि खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल, खैबर, मोहमंद, कुर्रम और बाजौर सेक्टर में अफगान पक्ष ने बिना उकसावे के फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर कई इलाकों में झड़पों की खबरें हैं. हाल के महीनों में भी सीमा पार हमलों और सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे रिश्ते लगातार बिगड़ते गए हैं.

इसे भी पढ़ें. 4000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, जैक डॉर्सी की कंपनी Block ने किया छंटनी का ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This