पाकिस्तान ने फिर किया अफगानिस्तान पर हमला, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद

Must Read

Afghanistan Pakistan Conflict : अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया और कहा कि इस्लामाबाद, एबटाबाद, नौशेरा और जमरूद में स्थित सैन्य अड्डों पर अफगानिस्तान ने हवाई हमले किए हैं. बता दें कि भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे राजधानी इस्लामाबाद, एबटाबाद, नौशेरा और जमरूद में हमले किए जाने का दावा किया गया है.

इस हमले को लेकर अफगान रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये हवाई हमले आज सुबह काबुल, कंधार और पक्तिका में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं. मंत्रालय ने भी कहा कि यह बदले की कार्रवाई है.

नौशेरा इलाके में भी धमाका

इसके साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने भी कुछ ही देर पहले अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है. इसके साथ ही सीमा पर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस इमारत में पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी रह रही थी.  ऐसे में स्वाबी की घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के नौशेरा इलाके में भी एक सैन्य इकाई के पास धमाका हुआ है. फिलहाल धमाके के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला

जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके वायु बल ने आज दोपहर करीब ग्यारह बजे पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए. इस दौरान मामले को लेकर मंत्रालय ने एक जारी बयान में कहा कि इस्लामाबाद में फैजाबाद शहर के पास स्थित एक सैन्य शिविर, नौशेरा में सेना छावनी, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद में हवाई कार्रवाई की गई.

अफगान ने की जवाबी कार्रवाई

ऐसे में रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये हवाई अभियान सफल रहे और पाकिस्तान सेना के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं को निशाना बनाया गया. अफगानिस्तान ने कहा कि ये हमले पाकिस्तान सेना द्वारा बीती रात काबुल, कंधार और पक्तियां में किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं.

राष्ट्रपति जरदारी ने दी कड़ी चेतावनी

इसके पहले ही इसे लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि उनका देश शांति और अपनी क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि “पाकिस्तान शांति और अपनी क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा. बता दें कि हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया पूरी और निर्णायक है. उनका कहना है कि जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी हमारी पहुंच से बाहर नहीं होगा.”

इस मामले को लेकर पाकिस्तान के सरकारी प्रसारक का कहना है कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं ने हवाई हमले कर काबुल, कंधार और पकतिया में अफगान तालिबान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

इसे भी पढ़े :- Foreign Universities in India: 2040 तक 113 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचा सकता है भारत, रिपोर्ट में दावा

Latest News

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, बोंली-‘मैं उससे कभी मिली ही नहीं’

Washington: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की कोई आपराधिक गतिविधियों...

More Articles Like This