अमेरिका: मां-बेटी का किया कत्ल, दामाद पर भी किया हमला, पुलिस की गोली से मारा गया हत्यारा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Crime: काउंटी में एक सख्श ने अपनी पत्नी और बेटी का कत्ल कर दिया. उसने अपने दामाद पर भी जानलेवा हमला किया. फेयरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, अमेरिका के फेयरफैक्स काउंटी में सोमवार सुबह की यह वारदात हुई.

फेयरफैक्स में 54 वर्षीय छत्र थापा नाम का शख्स जैसे ही पत्नी और बेटी को मारने के बाद अपने दामाद पर धारदार हथियार से हमला कर रहा था, तब पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, ऑफिसर सुबह करीब 5 बजे पर्सिमन ड्राइव के 3900 ब्लॉक में एक रिपोर्टेड हमले की सूचना पर पहुंचे.

पुलिस ऑफिसर ने अपार्टमेंट के बाहर एक महिला को धारदार हथियार से हमला होने के बाद खून से लथपथ तड़पते हुए देखा. घर के अंदर एक और महिला को भी घायल पाया गया.

पुलिस ने बताया कि उन्हें फेयरफैक्स का 54 वर्षीय छत्र थापा हथियार लिए हुए और एक दूसरे आदमी पर हमला कर रहा था. जब ऑफिसर पहुंचे तो छात्र थापा अपने दामाद पर हमला कर रहा था.

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उन्होंने आरोपी से अपना हथियार नीचे रखने के बार-बार ऑर्डर दिए, जब उसने बात नहीं मानी तो एक ऑफिसर ने फायर कर दी. फेयरफैक्स काउंटी पुलिस ने उन लोगों की पहचान कर ली है, जो इस हिंसा में शामिल थे.

ससुर को हत्या करते दामाद ने देखा

फेयरफैक्स काउंटी पुलिस चीफ केविन डेविस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी छत्र थापा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी बिंदा थापा (52 वर्ष) और बेटी ममता थापा (33 वर्ष) को लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

चीफ डेविस ने कहा कि दामाद बाहर एक कार से बर्फ हटा रहा था, तभी उसने अपार्टमेंट के अंदर से शोर सुना और 911 पर कॉल मिला दिया. डेविस ने बताया कि दामाद ने अपने ससुर को अपने परिवार को मारते हुए एक देखा था.

पुलिस के अनुसार, आदमी ने अपने ससुर को अपनी सास पर चाकू चलाने के लिए एक 10 इंच के घुमावदार खंजर का इस्तेमाल करते देखा, जिसे मीट क्लीवर जैसा बताया गया.

पुलिस के अनुसार, दामाद को जानलेवा चोटों के साथ हॉस्पिटल ले जाया गया और वह अभी भी भर्ती है. हमले के समय घर के अंदर एक साल का लड़का था और उसे चोट नहीं आई और उसे चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विसेज के जरिए एक परिवार के पास भेज दिया गया है.

Latest News

ईरान-इजरायल जंग में ईरानी सेना का कमांडर ढेर, नेतन्याहू का आया बयान

Iran-Israel : ईरान-इजरायल के बीच जंग का ऐलान हो गया है. बता दें कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त...

More Articles Like This