Commercial LPG Price Hike: होली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है कीमत?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Commercial LPG Price Hike: होली से ठीक पहले 1 मार्च को एलपीजी के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. त्योहार से पहले ही ग्राहकों को झटका देते हुए कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर करीब 31 रुपये तक महंगा कर दिया गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आपके शहर में नया क्या है रेट ?

कोलकाता में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1875.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1844.50 रुपये का था. दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1740.50 रुपये में उपलब्ध था. मुंबई में भी कॉमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये से बढ़कर 1720 रुपये हो गया है. वहीं चेन्नई में अब यह सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1899.50 रुपये का था.

14 किलो वाले घरेलू एलपीजी का रेट क्या है?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमत दिल्ली में 853 रुपये है. जबकि, पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है. मुंबई में 852.50 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये है.

ATF की कीमतें बढ़ीं

1 मार्च 2026 से विमान ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. दिल्ली में एक किलोलीटर एटीएफ की नई कीमत 816.91 डॉलर पहुंच गई है. इससे पहले 1,000 लीटर एटीएफ के लिए 91,393.39 रुपये चुकाने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 96,638.14 रुपये हो गए हैं.

अन्य महानगरों में भी एटीएफ महंगा हुआ है. मुंबई में इसकी कीमत 816.62 डॉलर यानी 90,451.87 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. कोलकाता में यह 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि चेन्नई में एटीएफ की कीमत 812.32 डॉलर यानी 1,00,280.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.

यह भी पढ़े: Israel-Iran Conflict: इजरायली हमलों में ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर मारे गए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This