US-इजराइल के ईरान पर हमलों के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार, फोटो शेयर कर मांगी सलामती की दुआ

Must Read

Mumbai: ईरान के खिलाफ इजराइल द्वारा पर किए गए मिसाइल हमलों के बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्टर KRK की फैमिली दुबई में फंसी हुई है. KRK ने X पर अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनका परिवार भी दुबई में है. इसके साथ ही उन्होंने उनकी सलामती की दुआ भी मांगी है.

हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण

ईरान के खिलाफ इजराइल द्वारा पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिसमें दुबई भी शामिल है. KRK ने X पर पत्नी, बेटी और बेटे की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, रमजान के कारण मेरी वाइफ और बच्चे दुबई में हैं. भगवान उन्हें सलामत रखे. KRK के इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

KRK ने पब्लिक्ली पहली बार लिया था नाम

कमाल आर खान की वाइफ का नाम अनीता कुमार हैं, जो आयशा कमाल खान के नाम से जानी जाती हैं. अप्रैल 2022 में KRK ने पब्लिक्ली अनीता का नाम पहली बार लिया था. कमाल खान ने ट्वीट में लिखा, कई लोग मेरी वाइफ के बारे में मुझसे पूछते हैं. मेरी पत्नी मुंबई के बांद्रा में पली बढ़ी हैं. उनका नाम अनीता कुमार है.

बच्चे सिर्फ उनकी वजह से गए

मेरे बच्चे हाइयर एजुकेशन के लिए यूनिवर्सिटी में सिर्फ उनकी वजह से गए हैं क्योंकि वह भी बहुत पढ़ी-लिखी हैं. इसलिए वह बच्चों की पढ़ाई के लिए 24 घंटे उनके पीछे पड़ी रहती हैं. कमाल आर खान के बच्चों का नाम फैसल कमाल खान और बेटी का नाम फराह कमाल खान है, जिनकी उम्र 20 के आस-पास बताई जाती है. वहीं तस्वीर सामने आने के बाद लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

PM मोदी से मदद की गुजारिश

इससे पहले सोनल चौहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने PM मोदी से मदद की गुजारिश की थी. अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के चलते इन जगहों में फंसे भारतीयों के लगातार वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसके चलते भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित है. हमले के बाद से वहां फंसे भारतीयों के परिवार भी परेशान हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Commercial LPG Price Hike: होली से पहले महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है कीमत?

Latest News

Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तनी एकादशी का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Parivartini Ekadashi 2026: वैसे तो हिंदू धर्म में हर माह पड़ने वाली एकादशी तिथि का महत्व है, लेकिन भाद्रपद...

More Articles Like This