शोएब मलिक करने जा रहे हैं चौथी शादी?, PAK एक्ट्रेस संग निकाह पर तोड़ी चुप्पी, बोले- फैसला हुआ…

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक ने अपनी चौथी शादी को लेकर चल रहीं खबरों के बीच चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है. बता दें कि शोएब अकसर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लंबे समय तक वह पाकिस्तान के कप्तान भी रहें. हालांकि अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. शोएब ने कुछ समय पहले ही सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तानी अदाकारा सना जावेद के साथ निकाह किया था.

शुरुआत में मेरी पहली शादी खत्म हुई

शोएब ने दूसरी शादी सानिया मिर्जा से रचाई थी. इसके बाद तीसरी शादी उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से की थी. सोशल मीडिया पर चौथी शादी को लेकर शोएब मलिक ने कहा  कि 2023 की शुरुआत में मेरी पहली शादी खत्म हुई, दोनों के कंसेंट के साथ फैसला हुआ था कि हम हमारे बच्चे की को-पेरंटिंग करेंगे. इसके बाद ही मैंने फिर से शादी की.

मैं कभी मिला भी नहीं

शोएब ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मेरी या किसी की भी पर्सनल लाइफ के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचें. बतौर पब्लिक फिगर, मैं जानता हूं कि सपोर्ट के साथ आलोचना भी होती है. लेकिन एक हद होती है. प्राइवेसी ब्रेक करना या रेपुटेशन खराब करना लाइन क्रॉस कर देती है. जब से मेरी दूसरी शादी हुई है. लोगों ने उन लोगों से मेरा नाम जोड़ा है, जिनसे मैं कभी मिला भी नहीं और मेरी रेपुटेशन खराब करने की कोशिश की है.

स्टोरी मेरी निजी जिंदगी के बारे में लिखी

बिना वेरीफाई की हुई स्टोरी मेरी निजी जिंदगी के बारे में लिखी गई हैं वो भी मेरी अनुमति के बिना. मलिक ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वह चौथी शादी नहीं करने वाले हैं. ये खबर महज एक अफवाह थी. शोएब मलिक का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस लाइबा खान से जोड़ा गया था. हालांकि लाइबा की शादी कुछ दिन पहले ही बिजनेसमैन जावेद से हुई थी. ये निकाह मदीना में हुआ था. लाइबा ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज भी शेयर किया था.

इसे भी पढ़ें. Trump Warns Iran. सैन्य कार्रवाई पर अमेरिका का बड़ा अल्टीमेटम, “ऐसा हमला होगा जो दुनिया ने नहीं देखा”

Latest News

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर जरूर करें ये सोलह श्रृंगार, यहां जानिए पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2026: सुहागिन महिलाओं का खास पर्व करवा चौथ का आगाज होने वाला है. इस बार करवा चौथ...

More Articles Like This