सोशल मीडिया पर छाई खामेनेई की फोटो से सिगरेट जलाने वाली महिला, अब मनाती दिखी जश्न

Must Read

US-Israel Iran Attack: अमेरिका और इजरायल के एक साझा सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गया है. यह वही महिला है जिसने कुछ समय पहले खामेनेई की तस्वीर को आग लगाकर और उसी आग से सिगरेट जलाकर ईरानी शासन के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था.

गुस्से को वैश्विक स्तर पर किया था प्रदर्शित

उस पुराने वीडियो ने ईरान में जारी नागरिक असंतोष और शासन के प्रति जनता के गुस्से को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया था. अब खामेनेई की मौत की खबरों के बीच उसी महिला का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही है और नाचकर जश्न मनाती दिख रही है.

कनाडा से ही पोस्ट किया अपना वीडियो

नेटिज़न्स का दावा है कि महिला का यह उल्लास सीधे तौर पर सुप्रीम लीडर की मृत्यु की खबरों से जुड़ा है. इस महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार, 1 फरवरी को एक पोस्ट शेयर किया है. कनाडा की रहने वाली मोर्टिसिया एडम्स नाम की इस महिला ने कनाडा से ही ईरान सरकार के खिलाफ एक रैली में पार्टी करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है.

हम तुम्हारी कब्र पर नाचेंगे

मोर्टिसिया एडम्स खुद को ईरानी रिफ्यूजी बताती हैं. खामेनेई की मौत पर महिला ने लिखा, ‘मैंने कहा था कि हम तुम्हारी कब्र पर नाचेंगे, है ना?’ कनाडा में चल रही पार्टी में यह महिला ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर डांस करती नजर आई. खामेनेई की मौत के बाद मोर्टिसिया एडम्स ने एक के बाद एक कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

इसे भी पढ़ें. Middle East Crisis Advisory: युद्ध के बीच MEA की एडवाइजरी, विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This