खाड़ी देशों की उड़ानों पर ताला, कतर का एयरस्पेस बंद, इंडिगो और Akasa-IndiGo की उड़ानें रद्द

Must Read

US-Israel Iran Attack: भारतीय एयरलाइंस ने अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए खाड़ी देशों की उड़ानों पर ताला लगा दिया है. Akasa Air ने बड़ा फैसला लेते हुए 3 मार्च 2026 को Abu Dhabi, Jeddah, Doha, Kuwait और Riyadh जैसे प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी सेवाएं रद्द कर दी हैं. मिडिल ईस्ट में इस सैन्य संघर्ष ने न केवल जमीन पर बल्कि आसमान में भी आम आदमी की जिंदगी को मुश्किलों से भर दिया है.

यह घड़ी सबसे ज्यादा भारी

खाड़ी देशों में रहने वाले लाखों भारतीय प्रवासियों के लिए यह घड़ी सबसे ज्यादा भारी है, क्योंकि युद्ध के चलते उनकी घर वापसी की उम्मीदें फिलहाल अनिश्चितता के घेरे में हैं. कंपनी ने उन यात्रियों को राहत दी है जिनकी बुकिंग 7 मार्च तक थी, वे अब बिना किसी अतिरिक्त पैसे के अपना टिकट बदल सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं. वहीं, IndiGo ने भी सावधानी बरतते हुए मिडिल ईस्ट के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल बंद कर दिया है और प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड की सुविधा शुरू की है.

Qatar Airways का परिचालन ठप

दूसरी ओर कतर ने अपने आसमान को पूरी तरह से सील कर दिया है, जिससे Qatar Airways का परिचालन ठप हो गया है. वहां के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि जब तक आसमान उड़ानों के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक एक भी विमान उड़ान नहीं भरेगा. इस फैसले ने न केवल खाड़ी देशों बल्कि एशिया और यूरोप के बीच यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों को मझधार में छोड़ दिया है.

समय के अनुसार स्थिति की समीक्षा

3 मार्च की सुबह दोहा के समय के अनुसार स्थिति की समीक्षा की जाएगी, लेकिन तब तक हवाई अड्डों पर यात्रियों का जमावड़ा और चिंता बढ़ती जा रही है. युद्ध की इस तपिश ने विमानन क्षेत्र के अर्थशास्त्र को भी हिलाकर रख दिया है. हवाई मार्ग बदलने से न केवल सफर का समय बढ़ गया है, बल्कि ईंधन की खपत बढ़ने से आने वाले दिनों में टिकटों के दाम आसमान छूने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका में ईरान पर हमले के विरोध में भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, हाई अलर्ट पर एजेंसियां

 

 

Latest News

Chakrasana Benefits: रोज 5-10 मिनट करें चक्रासन, कमर-रीढ़ की मजबूती से तनाव कम करने तक मिलेंगे फायदे

Chakrasana Benefits: चक्रासन योग का एक प्रभावी आसन माना जाता है. नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और तनाव कम करने में मदद मिल सकती है. जानें चक्रासन करने का सही तरीका और इसके संभावित फायदे.

More Articles Like This