भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी. जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास महसूस किए गए हैं. इन झटकों के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया है.

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से सामने आई जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया में मंगलवार की सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है. वहीं, इस भूकंप का केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है. इस भूकंप के कारण अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है.

इंडोनेशिया में ये भूकंप सुमात्रा द्वीप के निकटवर्ती जलक्षेत्र में आया है. मालूम हो कि ये इलाका प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” पर मौजूद है, जहां पर कई टेक्टॉनिक प्लेटें मिलती हैं. इस वजह से यहां अक्सर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं. बता दें कि इंडोनेशिया देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है. इस वजह से ये भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए जाना जाता है. ये इलाका भूकंप की घटनाओं के प्रति काफी संवेदनशील माना जाता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल किस राशि के लिए लाएगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This