अब बिहार में बनेगी नई सरकार, नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान, कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पटनाः बिहार से राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे. विगत दिनों से चल रही अटकलों पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विराम लगा दिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम नीतीश ने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है.

nitish kumar

आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं.

इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं. मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.

Latest News

भारत में FY26 में 2.2 करोड़ यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची दोपहिया वाहनों की बिक्री: Report

Two Wheeler Sales India: भारत के ऑटो सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां वित्त वर्ष 2026 में...

More Articles Like This