‘खामेनेई की मौत पर शोक और विरोध-प्रदर्शनों को देखकर दुखी हैं ईरानी अभिनेत्री’, क्या दिया बड़ा बयान?

Must Read

US-Iran War: ईरान में जन्मी व Sacred Games जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में नजर आ चुकी अभिनेत्री एल्नाज नोरौजी ने सार्वजनिक रूप से खामेनेई के शासन की आलोचना की है. उन्होंने न सिर्फ उनके शासन के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि उनके निधन की खबर का स्वागत भी किया है. अभिनेत्री के इस बयान के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है.

कई लोगों को असल सच्चाई की जानकारी नहीं

एल्नाज नोरौजी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि खामेनेई की मौत पर हो रहे शोक और विरोध प्रदर्शनों को देखकर उन्हें दुख होता है, क्योंकि कई लोगों को असल सच्चाई की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर दुख जताकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे शायद यह नहीं जानते कि उनके शासन के दौरान क्या-क्या हुआ? उनके अनुसार बहुत से लोग केवल उन्हें एक धार्मिक नेता के रूप में देखते हैं और बिना पूरी जानकारी के उनका समर्थन करते हैं.

कई लोगों के पास पूरी जानकारी नहीं

अभिनेत्री ने कहा कि यह बहुत दुखद है, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कई लोगों के पास पूरी जानकारी नहीं है. उन्हें नहीं पता कि इस व्यक्ति ने धर्म के नाम पर कितने अत्याचार किए हैं और कितने लोगों की जान गई है. लोग बस इतना जानते हैं कि वह एक धार्मिक नेता था और उन्होंने आंख बंद करके उसका अनुसरण किया.

बहुत से लोग अब बदलाव चाहते हैं

एल्नाज ने यह भी कहा कि ईरान के अंदर रहने वाले बहुत से लोग अब बदलाव चाहते हैं और मौजूदा हालात से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि चल रहे युद्ध और तनाव के बीच स्थिति बेहद अनिश्चित है. लोग डरे हुए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा. एल्नाज नोरौजी के मुताबिक ईरान के बहुत से नागरिकों को अब उस बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है जिसका वे पिछले करीब 47 साल से इंतजार कर रहे हैं.

US-इजराइल आम लोगों को नहीं बना रहे निशाना

उन्होंने कहा कि लोगों को फिलहाल घरों में रहने और सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि कई ईरानी नागरिकों का मानना है कि अमेरिका और इजराइल आम लोगों को निशाना नहीं बना रहे हैं, बल्कि विशेष रूप से Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) और उसके नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने परिवार से बात की है और वे फिलहाल सुरक्षित हैं.

निर्देशों के अनुसार ही जीने के लिए मजबूर

ईरान में पुलिस व्यवस्था को लेकर भी एल्नाज नोरौजी ने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वहां लोगों को कई बार सरकार और अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार ही जीने के लिए मजबूर किया जाता है. उन्होंने कहा कि एक बार उनका पुलिस से सामना बहुत डरावना रहा. वह जर्मनी वापस जाने से पहले खरीदारी करने निकली थीं और उनके साथ उनकी चचेरी बहन भी थी. तभी उन्हें सड़क पर रोक लिया गया और एक वैन में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. उस दौरान उनका फोन भी ले लिया गया था।

भारत में भी अभिनय की दुनिया में किया काम

Elnaz Norouzi का जन्म 1992 में ईरान में हुआ था. बाद में उनका परिवार जर्मनी चला गया. उन्होंने अपनी पढ़ाई जर्मनी में पूरी की और वहीं से मॉडलिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने भारत में भी अभिनय की दुनिया में काम किया. वे Sacred Games जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने जोया मिर्जा का किरदार निभाया था. यह सीरीज Netflix पर रिलीज हुई थी और दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हुई.

इसे भी पढ़ें. अब बिहार में बनेगी नई सरकार, नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान, कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This