जादू-टोना या विशेष परंपरा का हिस्सा! पादरियों ने ट्रंप के ऊपर क्यों रखा हाथ? वीडियो वायरल

Must Read

Washington: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के लिए आयोजित प्रार्थना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस प्रार्थना के दौरान कई पादरियों ने ट्रंप के ऊपर हाथ रखकर ईश्वर से उनके लिए आशीर्वाद और सुरक्षा की कामना की.

क्या यह किसी प्रकार का जादू-टोना था?

इस घटना की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या यह कोई जादू-टोना था या ईसाई धर्म की किसी विशेष परंपरा का हिस्सा? कुछ लोगों ने इस प्रार्थना को लेकर सवाल उठाए कि क्या यह किसी प्रकार का जादू-टोना था? हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह प्रार्थना इवेंजेलिकल ईसाई परंपरा का एक सामान्य धार्मिक तरीका है, जिसमें किसी व्यक्ति के लिए ईश्वर से शक्ति और मार्गदर्शन की प्रार्थना करते समय उस पर हाथ रखा जाता है.

ओवल ऑफिस में प्रार्थना सभा आयोजित

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में देशभर के पादरियों और ईसाई धर्म से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया था. इस दौरान ओवल ऑफिस में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई. इस सभा की तस्वीर व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशन्स एडवाइजर मार्गो मार्टिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की.

पास्टर टॉम मुलिन्स ने किया नेतृत्व

तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रंप अपनी डेस्क पर बैठे हैं और उनके चारों ओर खड़े पादरी उनके ऊपर हाथ रखकर प्रार्थना कर रहे हैं. इस प्रार्थना सभा का नेतृत्व पास्टर टॉम मुलिन्स ने किया, जो क्राइस्ट फेलोशिप चर्च के संस्थापक हैं. उन्होंने प्रार्थना करते हुए ईश्वर से राष्ट्रपति और अमेरिकी सेना के लिए सुरक्षा और मार्गदर्शन की कामना की.

ईश्वर के अधीन एक राष्ट्र बने रहें

प्रार्थना के दौरान उन्होंने कहा, “हम प्रार्थना करते हैं कि आप राष्ट्रपति पर अपना आशीर्वाद और सुरक्षा बनाए रखें. हमारे सैनिकों और सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे सभी पुरुषों और महिलाओं को अपनी कृपा और संरक्षण दें. हमारे राष्ट्रपति को देश का नेतृत्व करने के लिए शक्ति प्रदान करें, ताकि हम ईश्वर के अधीन एक राष्ट्र बने रहें.”

‘लेइंग ऑन ऑफ हैंड्स’ नाम की परंपरा

ईसाई धर्म में ‘लेइंग ऑन ऑफ हैंड्स’ नाम की एक परंपरा है, जिसमें किसी व्यक्ति के लिए प्रार्थना करते समय उसके ऊपर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया जाता है। यह तरीका बाइबिल में भी कई स्थानों पर वर्णित है. धार्मिक विद्वानों के अनुसार, बाइबिल के Acts और Hebrews जैसे ग्रंथों में इस परंपरा का उल्लेख मिलता है.

प्रार्थना करने के लिए हाथ रखने की बात

इसमें लोगों को आशीर्वाद देने, शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से मार्गदर्शन की प्रार्थना करने के लिए हाथ रखने की बात कही गई है. इसी वजह से यह ईसाई धर्म में एक सामान्य धार्मिक अभ्यास माना जाता है. यह प्रार्थना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें. UPSC CSE 2025 Final Result: यूपीएससी का परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This