UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है. आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं. वहीं, तीसरा स्थान अकांश ढुल ने हासिल किया है.
अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोजित
सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों- Preliminary Exam, Main Exam and Interview — में आयोजित की जाती है. इसे UPSC द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए आयोजित किया जाता है. आयोग के अनुसार अनुशंसित 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अस्थायी (प्रोविजनल) रखा गया है.
भरने के लिए कुल 1,087 रिक्तियों की जानकारी
केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भरने के लिए कुल 1,087 रिक्तियों की जानकारी दी थी. UPSC के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक फैसिलिटेशन काउंटर भी है. उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं.
UPSC 2025: टॉप-20 की सूची
रैंक रोल नंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे
3 3512521 आकांश धुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जीनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्जवल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 आन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निशार डिशंत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
केवल चुनिंदा मेधावी ही आगे बढ़ पाए
पिछले साल 25 मई को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 के बीच हुआ, जिसमें हजारों की भीड़ छंटकर केवल चुनिंदा मेधावी ही आगे बढ़ पाए. इस कठिन पड़ाव को पार करने वाले 2,736 अभ्यर्थियों को अंतिम साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) के लिए आमंत्रित किया गया था.
परीक्षण के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी
इंटरव्यू का यह दौर 5 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 27 फरवरी तक चला. करीब दो महीने तक चले इस मनोवैज्ञानिक परीक्षण के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 180 सौभाग्यशाली उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का हिस्सा बनेंगे. वहीं, देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी यानी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पदों का आवंटन किया गया है. इसके अलावा 55 अभ्यर्थी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के जरिए दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
IAS पदों का वर्गवार बंटवारा
IAS के लिए निर्धारित 180 पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है
श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित (General) 74
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 47
अनुसूचित जाति (SC) 28
ईडब्ल्यूएस (EWS) 18
अनुसूचित जनजाति (ST) 13
इसे भी पढ़ें. बड़ा फैसला: भारत के इस राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन!

