अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर MSP के मुद्दे तक! राकेश टिकैत ने सरकार पर बोला तीखा हमला

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rakesh Tikait on US trade deal farmers: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में किसान यूनियन के चर्चित नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर एमएसपी के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है. टिकैत ने कहा कि यहां की सरकार पहले से ही देश के किसान को न्यूनतम मूल्य भी प्रदान नहीं कर रही थी और अब विदेशी ताकतों के साथ समझौता करके देश के किसानों को बड़ी मुसीबत में डालने का काम कर रही है.

अमेरिकी डील पर क्या बोले टिकैत?

अमेरिकी डील पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि डेयरी में यूएस को एंट्री देने से हमारे किसानों को होगा नुकसान. इस डील के बाद भारत के दूध को कोई नहीं पूछेगा जब विदेशी दूध सस्ता बिकेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी गाय-भैंस मीट खाती हैं जिससे भारत में रहने वाले सनातनियों और शाकाहारियों के साथ खिलवाड़ होगा. टिकैत ने कहा कि यह डील किसानों की जिंदगी पर हमला है और सरकार को इसे रद्द करना चाहिए.

जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत

सरकार पर कटाक्ष करते हुए टिकैत ने कहा कि देश की सरकार मजदूर पैदा करना चाहती है. जनसंख्या विस्फोट होने के चलते भारत बड़ी मार्केट बनता जा रहा है जिसको सरकार विदेशियों को बेच दे रही है. उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की और कहा कि बिना जनसंख्या नियंत्रण के देश की अर्थव्यवस्था और संसाधनों पर बोझ बढ़ता जाएगा. टिकैत ने कहा कि सरकार को जनसंख्या पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘सुश्रुत संहिता’ का ज्ञान वो भी फ्रेंच में…; मैक्रों हो गए मंत्रमुग्ध; मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुनाया किस्सा

सरकार पर बात न करने का लगाया आरोप

राकेश टिकैत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कानून ले आती है लेकिन किसानों से बात नहीं करती. आगे उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों से तो सरकार का संवाद अच्छा है लेकिन किसानों के लिए देश में न कोई कृषि मंत्री है और न ही कोई प्रधानमंत्री. टिकैत ने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है.

Latest News

10 March 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

10 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This