‘मैं बहुत परेशान हूं, शरीर छोड़ना पड़ेगा…’, जोधपुर के व्यापारी की मौत का राज, VIDEO ने खोली कई परतें

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nathdwara Merchant Death: राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नाथद्वारा में जोधपुर के एक आभूषण व्यापारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान दिनेश टांक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से व्यापारिक काम के सिलसिले में नाथद्वारा आया हुआ था.

घटना को और गंभीर तब माना जा रहा है जब यह सामने आया कि मौत से पहले दिनेश ने अपने परिजनों को एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने मानसिक प्रताड़ना और पुलिस के दबाव का आरोप लगाया.

उधारी वसूलने के लिए आया था नाथद्वारा

पुलिस के अनुसार दिनेश जोधपुर से कच्ची चांदी लाकर नाथद्वारा, कपासन और फतहनगर के कारीगरों को देता था और उनसे आभूषण तैयार करवाता था. बताया जा रहा है कि वह करीब 6 किलो चांदी और उधारी की रकम वापस लेने के लिए नाथद्वारा आया था. दिनेश बस स्टैंड क्षेत्र में रहने वाले विजय सोनी के फ्लैट पर रुका हुआ था. सोमवार सुबह जब फ्लैट पर पहुंचा गया तो वहां दिनेश का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मौत से पहले भेजा वीडियो

मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दिनेश ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले रात करीब 1:30 बजे अपने साले को व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा था. वीडियो में वह काफी परेशान और भावुक नजर आ रहा है. उसने सागर मराठा और राकेश सोनी नाम के दो लोगों पर उसे डराने और धमकाने का आरोप लगाया.

साथ ही उसने पुलिस पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया. वीडियो में उसने कहा कि उसे जबरन पुलिस चौकी ले जाया गया और वहां उस पर दबाव डालकर कुछ लिखा-पढ़ी करवाई गई.

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस चौकी में ऐसी क्या कार्रवाई हुई जिससे व्यापारी इतना परेशान हो गया. परिजनों की ओर से अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी रुकी हुई बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

श्रीनाथजी थाना पुलिस ने फिलहाल मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला और गंभीर हो सकता है और इसमें कई लोगों की भूमिका सामने आ सकती है.

यह भी पढ़े: Lucknow: हाउस टैक्स बकाया पर एक्शन, लखनऊ में उर्दू टीचिंग सेंटर सहित कई भवन सील

Latest News

छत्रपती संभाजी महाराज का बलिदान दिवस आज, HM अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Chhatrapati Sambhaji Maharaj: स्वधर्म, स्वराज और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान मराठा शासक...

More Articles Like This