सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुण तुपे की मौत, घर में मिला शव, आखिर किस वजह से गई जान?

Must Read

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई. उन्होंने अपनी आखिरी इंस्टाग्राम रील पोस्ट की थी, इसके बाद कुछ घंटों में ही घर में उन्होंने दम तोड़ दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है. हालांकि, उनकी मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, अरुण के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मिर्गी की परेशानी से जूझ रहे थे अरुण तुपे

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद भी डॉक्टर उनकी मौत की असली वजह का पता लगा पाएंगे. छत्रपति संभाजीनगर स्थित उनके परिवार ने खुलासा किया है कि वह पहले से ही मिर्गी की परेशानी से जूझ रहे थे. यहां एक हैरान करने वाली बात ये भी है कि अरुण तुपे ने अपनी मौत के कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर की थी, जो कि उनकी आखिरी रील साबित हुई. लेकिन उनका ये आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘ रील शूटर’.

सोशल मीडिया फॉलोअर्स काफी मायूस

वीडियो में वह मोबाइल से कुछ खास पलों को रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में बज रहे गाने में यह संदेश भी है कि लोग अपने खास मौकों जैसे प्री-वेडिंग, शादी या अन्य इवेंट्स की शूटिंग के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं. सोशल मीडिया फॉलोअर्स उनके यूं अचानक जाने से काफी मायूस हैं. लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

फैंस और यूजर्स भी हैरान

उनके यूं अचानक इस दुनिया के जाने से उनके फैंस और यूजर्स भी हैरान हैं कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ होगा. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खास फैन फॉलोइंग है. इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स गहरे सदमे में हैं. हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण तुपे बालाजी नगर स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में पाए गए थे. इसके बाद घरवाले उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों ने जउन्हें मृत घोषित कर दिया.

‘कौन अरुन तुपे’ के नाम से जाना जाता था अकाउंट

इंस्टाग्राम पर अरुण तुपे के काफी फैन हैं. वह एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं. उनका अकाउंट ‘कौन अरुन तुपे’ के नाम से जाना जाता था, सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 1.79 लाख फॉलोअर्स थे. वह युवाओं के बीच अपने मजेदार और हल्के-फुल्के रील्स के लिए काफी पसंद किए जाते थे. बहुत कम समय में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बना ली थी.

इसे भी पढ़ें. LPG Shortage: LPG की आपूर्ति को लेकर PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, हरदीप पुरी और एस जयशंकर रहे मौजूद

Latest News

बिहार के भरत तिवारी का एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वत: संज्ञान लेने की मांग, दायर हुई याचिका

New Delhi: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत का मामला अब...

More Articles Like This