दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन अटैक, भारतीय समेत 4 लोग घायल

Must Read

Dubai Airport Drone Attack : ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग के बीच दुबई में बड़ा हादसा हुआ है. हमले के दौरान दुबई मीडिया ऑफिस ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास दो ड्रोन गिरे. बता दें कि इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. दो घानाई नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आईं हैं.

मिसाइल अटैक्स की वजह से सिक्योरिटी हाई अलर्ट

फिलहाल अभी तक यह स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है कि ड्रोन ईरान से आए थे या किसी और वजह से गिरे, लेकिन जंग के चलते इलाके में ईरानी ड्रोन और मिसाइल अटैक्स की वजह से सिक्योरिटी अलर्ट बहुत हाई है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले कुछ घंटों में कई ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है. बता दें कि दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, लेकिन अभी फ्लाइट्स पूरी तरह सामान्य चल रही हैं और कोई बड़ा डिसरप्शन नहीं हुआ है.

दुबई में बढ़े ईरान के हमले  

जानकारी के मुताबिक ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब ईरान ने गल्फ देशों यानी UAE, सऊदी अरब, कतर, बहरीन और कुवैत पर काउंटर अटैक्स तेज कर दिए हैं. इतना ही नही बल्कि अबू धाबी के रुवैस रिफाइनरी में भी ड्रोन हमले से आग लगी थी और उसे बंद करना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार और भारतीय दूतावास दुबई में घायल भारतीय नागरिक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी मदद पहुंचाने की तैयारी में हैं.

UAE में भारतीयों के लिए जारी एडवाइजरी

इसके साथ ही भारत सरकार ने UAE में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. दुबई और अबू धाबी में रहने वाले भारतीयों को अलर्ट रहने और लोकल अथॉरिटीज के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में अगर कोई भारतीय नागरिक प्रभावित हुआ है, तो भारतीय दूतावास दुबई (+971-4-3971222) या अबू धाबी (+971-2-4492700) से संपर्क करें.

इसे भी पढ़ें :- US में पत्नी की हत्या करने वाले फरार भारतीय युवक की तलाश तेज, ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 9.2 करोड़ का इनाम

Latest News

Bengal Election: ‘भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’, मतदाताओं से अमित शाह की अपील

West Bengal Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग की बीच मतदाताओं...

More Articles Like This