Iran-US War: ब्रिटेन ने मध्य-पूर्व के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग Strait of Hormuz में बुधवार को एक मालवाहक जहाज पर मिसाइल से हमला किया. हमला होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई. यह जानकारी ब्रिटेन की सेना द्वारा संचालित United Kingdom Maritime Trade Operations (UKMTO) ने दी. विश्लेषकों का मानना है कि यदि होर्मुज में हमलों की घटनाएं बढ़ती हैं तो इसका असर वैश्विक तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ सकता है.
पोत को खाली कर रहे हैं चालक
UKMTO के अनुसार यह हमला जलडमरूमध्य में Oman के ठीक उत्तर में हुआ. हमले के बाद जहाज में आग लग गई और चालक दल के सदस्य पोत को खाली कर रहे हैं. ब्रिटिश एजेंसी ने इससे पहले United Arab Emirates के Ras Al Khaimah के पास एक अन्य जहाज को निशाना बनाकर किए गए हमले की भी सूचना दी थी.
जहाजों को निशाना बनाने के आरोप
हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है, लेकिन पिछले वर्षों में Iran पर इस जलडमरूमध्य और आस-पास के इलाकों में जहाजों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है. यहां से दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता है. ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ते हमले वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए बड़ी चिंता पैदा कर सकते हैं.
बारूदी सुरंगें बिछाने की आशंका
यह घटना ऐसे समय हुई है जब हाल ही में अमेरिका ने फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगें बिछाने की आशंका वाले कुछ ईरानी पोतों को निशाना बनाया था. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है. अमेरिकी मीडिया दावा कर रही है कि ईरान ने तेल व्यापार के लिए दुनिया के सबसे अहम चोकपॉइंट, होर्मुज के जलडमरूमध्य में माइंस बिछानी शुरू कर दी है.
मिसाइल और ड्रोन अटैक में तबाह
दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने माइंस बिछाने वाली ईरान की 16 नावों को मिसाइल और ड्रोन अटैक में तबाह कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को निशाना बनाया, तो उसे पहले कभी न देखे गए सैन्य हमलों का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें. Kejriwal On LPG Shortage: एलपीजी सप्लाई पर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

