दिग्गज एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का 72 साल की उम्र में निधन, सेलेब्स से लेकर फैंस तक दे रहे श्रद्धांजलि

Must Read

Mumbai: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को काफी क्षति हुई है और शोक की लहर दौड़ गई है. सेलेब्स से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सालों से साउथ सिनेमा से जुड़े रहने वाले निकिल मुरुकन ने थक्काली श्रीनिवासन की मौत की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

बेंगलुरु में इस दुनिया को कहा अलविदा

निकिल ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि प्रोड्यूसर/डायरेक्टर/कंपोजर और एक्टर थक्काली श्रीनिवासन का निधन हो गया है. 72 साल की उम्र में उन्होंने बेंगलुरु में हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनका अंतिम संस्कार कल (11 मार्च) बेंगलुरु में किया जाएगा.

लंबी बीमारी रही मौत का कारण

थक्काली श्रीनिवासन की मौत का कारण उनकी लंबी बीमारी रही. वह काफी सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. लेकिन उनकी तबीयत में किसी भी तरह का सुधार देखने को नहीं मिला और बीते मंगलवार को वह जिंदगी की जंग हार गए. साउथ सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. यही वजह से इस दिग्गज को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है.

जाने-माने एक्टर्स में से एक थे थक्काली

थक्काली श्रीनिवासन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में से एक थे. श्रीनिवासन ने एक्टिंग, म्यूजिक, डायरेक्शन के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी गहरी छाप छोड़ी थी. उन्होने निर्माता के तौर पर ‘इवार्स वरुंगलथथूनगल’, ‘मनसुकल मथाप्पू’, ‘नालाई मनिथन’ और ‘अधिसाया मनिथन’ जैसी फिल्मों में काम किया.

संगीत के प्रति भी था काफी झुकाव

इसके अलावा उन्होंने ‘जेन्मा नत्चतिरम’, ‘विटनेस’, ‘असोकावनम’ और ‘अदुत्तुट्टू’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया. फिल्मों के अलावा संगीत के प्रति भी उनका काफी झुकाव था. उन्होंने ‘नालाई मनिथन’, ‘वलाथु कालाई वाथी वा’, ‘विटनेस’ और ‘पुडिया गोली’ जैसी फिल्मों के लिए संगीत की रचना भी की.

इसे भी पढ़ें. LPG Crisis Impact: एलपीजी की कमी की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी, अप्लायंसेज कंपनियों के शेयर चढ़े

Latest News

LPG Supply Update: देश में गैस की कमी नहीं, उत्पादन 28% बढ़ाया गया; संसद में बोले हरदीप सिंह पुरी

सरकार ने एलपीजी सप्लाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रिफाइनरियों को निर्देश देने के बाद एलपीजी उत्पादन 28% बढ़ा दिया गया है और देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है.

More Articles Like This