निक जोनास की बहन का 30 साल की उम्र में निधन, प्रियंका चोपड़ा की ननद की किस घातक बीमारी ने ली जान?

Must Read

Mumbai: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति और सिंगर निक जोनस की बचपन की दोस्त और मुंहबोली बहन माया किबेल का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. माया लंबे समय से एक दुर्लभ आनुवांशिक बीमारी विल्सन डिजीज से जूझ रही थीं. बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद 7 मार्च को उनका निधन हो गया. माया किबेल के निधन की जानकारी उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए दी.

गंभीर बीमारी से लड़ रही थी माया

अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से गंभीर बीमारी से लड़ रही थी और इस दौरान उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा. उन्होंने लिखा कि बहुत भारी दिल के साथ उन्हें यह दुखद खबर साझा करनी पड़ रही है. उनकी बेटी माया एक दुर्लभ बीमारी विल्सन डिजीज से पीड़ित थी और उसने इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसका शरीर जवाब दे गया.

अचानक हो गई थीं बेहोश

माया की मां के अनुसार, 7 मार्च की सुबह माया अचानक बेहोश हो गई थीं. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी रूम में ले जाया गया. उन्होंने बताया कि जब माया को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना लगभग बंद कर दिया था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और अस्पताल में ही उनका निधन हो गया.

दर्द और तकलीफ झेल रही थी बेटी

माया की मां ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से इस बीमारी के कारण दर्द और तकलीफ झेल रही थी. कई बार ऐसा होता था कि दर्द की वजह से वह रोते-रोते ही सो जाती थी. हालांकि उन्होंने यह भी लिखा कि अब उनकी बेटी इस दुनिया के दुखों से दूर अपने पिता के पास स्वर्ग में है, जहां उसे अब किसी तरह की तकलीफ या दर्द नहीं सहना पड़ेगा.

पूरा जोनास परिवार बेहद दुखी

माया किबेल का जोनास ब्रदर्स – केविन जोनस, जो जोनस और निक जोनास – के साथ बहुत गहरा रिश्ता था. वह उनके पड़ोस में रहती थीं और बचपन से ही उनकी अच्छी दोस्त थीं. समय के साथ उनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया कि जोनास परिवार उन्हें अपनी बहन की तरह मानने लगा. यही वजह है कि उनके निधन की खबर से पूरा जोनास परिवार बेहद दुखी है. निक जोनास की पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी माया और जोनास परिवार के काफी करीब मानी जाती हैं.

इसे भी पढ़ें. भारतीयों के लिए खुशखबरी! ईरान को चकमा देकर 1,35,335 मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा सऊदी का जहाज

Latest News

30 April 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This