ईरान ने तेल टैंकर पर किया हमला, एक भारतीय की मौत, होर्मुज में अब भी फंसे हैं भारत के 24 जहाज!

Must Read

Tehran: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में समुद्री हमले तेज हो गए हैं. ईरान लगातार जहाजों को निशाना बना रहा है. इराक के पास समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी कंपनी के स्वामित्व वाले ऑयल टैंकर सेफसी विष्णु पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. यह हमला विस्फोटकों से भरी सुसाइड बोट से किया गया, जिसने टैंकर को निशाना बनाया.

अभी भी 24 जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे

रिपोर्ट के मुताबिक एक नाव पर बम लादकर उसे जहाज की तरफ भेजा गया और टकराते ही उसमें धमाका हो गया. भारत के अभी भी 24 जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं. इससे पहले अमेरिका-ईरान युद्ध में 1 और 2 मार्च को ओमान के तट के पास ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों में दो व्यापारिक जहाज MV MKD व्योम और MV स्काईलाइट को निशाना बनाया गया था.

तीन भारतीय नागरिकों की हुई थी मौत

इन हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. दो स्काईलाइट जहाज पर और एक व्योम पर. इन हमलों में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई थी. 7 मार्च को सऊदी अरब के अल खर्ज इलाके में प्रोजेक्टाइल हमले की खबर आई थी, जिसमें शुरू में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की आशंका जताई गई थी. बाद में रिपोर्ट स्पष्ट हुई कि इस घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की मौत नहीं हुई, हालांकि एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था.

भारतीय झंडे वाले कुल 28 जहाज संचालित

भारत सरकार के मुताबिक इस समय फारस की खाड़ी क्षेत्र में भारतीय झंडे वाले कुल 28 जहाज संचालित हो रहे हैं. इनमें से 24 जहाज होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक सवार हैं. वहीं 4 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में हैं, जिन पर 101 भारतीय नाविक मौजूद हैं. सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

खाड़ी देशों में 90 लाख से 1 करोड़ भारतीय

खाड़ी के देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत में करीब 90 लाख से 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं. मौजूदा युद्ध के दौरान ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और तेल के कुओं को निशाना बनाते हुए 1,000 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं.

इसे भी पढ़ें. भारतीयों के लिए खुशखबरी! ईरान को चकमा देकर 1,35,335 मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा सऊदी का जहाज

Latest News

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो! बहन के खुलासे से खेल जगत में मची समसनी

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार इतिहास बनाते नज़र आ रहे हैं. वो फीफा वर्ल्ड...

More Articles Like This