Faridabad SBI Locker Theft Case: फरीदाबाद में SBI लॉकर से करोड़ों के जेवर गायब, पूर्व मैनेजर सहित 4 लोग गिरफ्तार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Faridabad SBI Locker Theft Case: हरियाणा के फरीदाबाद से बैंक सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सेक्टर-15 स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में एक ग्राहक का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 1 किलो सोना और 3 किलो चांदी के जेवर गायब कर दिए गए. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


लॉकर खुला तो उड़ गए होश

यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित ग्राहक, पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) डी.सी. गर्ग, 30 जनवरी 2026 को अपने बैंक लॉकर का संचालन करने शाखा पहुंचे.

वहां उन्हें बताया गया कि उनका लॉकर, जो साल 2014 से उनके नाम पर था, उसे तोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति को आवंटित कर दिया गया है. जब लॉकर की जांच की गई तो उसमें रखा करीब एक किलो सोना और तीन किलो चांदी का कीमती सामान गायब मिला. इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस और ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई.


जांच में सामने आई अंदरूनी साजिश

क्राइम ब्रांच फरीदाबाद और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बैंक मैनेजर प्रीति कटारिया, पूर्व मैनेजर ए.के. सिंह, बैंक कर्मचारी भावना नरवाल और लॉकर तोड़ने वाले विक्रेता नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि आरोपी नीरज शर्मा ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी भी दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया. 9 मार्च को हुई इन गिरफ्तारियों के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.


बरामदगी को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

पीड़ित डी.सी. गर्ग और उनके मित्र सतीश मित्तल ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस कड़ी पूछताछ के जरिए उनके पुश्तैनी जेवर बरामद कर लेगी. हालांकि, पीड़ित ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि बैंक की इंटरनल रिपोर्ट में दोषियों के नाम सामने आने के बावजूद गिरफ्तारी में 40 दिन का समय लगा.

दूसरी ओर फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मीडिया में बयान देने पर फिलहाल रोक लगाई गई है.

यह भी पढ़े: UPPCL का बड़ा एक्शन: गोरखपुर में 85 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर गिरेगी गाज, कल से कटेगा कनेक्शन

Latest News

Bengal Election: दक्षिण 24 परगना जिले में 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, लंबी कतार में खड़े नजर आए मतदाता

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले में मगराहाट (पश्चिम) और डायमंड हार्बर विधानसभा...

More Articles Like This