Iran Israel War: तुर्की में नाटो के बेस पर ईरानी अटैक, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने का अनुमान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में जंग बढ़ती ही जा रही है. ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में करीब सभी खाड़ी देशों को निशाना बनाया है और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से स्ट्राइक की है. अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर हमला कर दिया है. भयभीत करने वाली बात ये है कि तुर्की में नाटो के इस बेस पर बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका है. इस हमले ने जंग के और घातक होने का खतरा बढ़ा दिया है.

बेस पर 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान

इंतकाम के जुनून में ईरान सब कुछ भूल चुका है, वो बस अमेरिका और इजरायल से खामेनेई की मौत का बदला लेना चाहता है दिखाई दे रहा है. इसके लिए वो लगातार हमले कर रहा है. अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस को निशाना बनाया है. ईरान ने तुर्की में नाटो के इंसिरलिक एयर बेस पर अटैक किया है. इस हमले के बाद ब्लास्ट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं. जानकारी के अनुसार, इस अटैक को इंटरसेप्ट  कर लिया गया. NATO के बेस पर अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान है. NATO समझौते के तहत अमेरिका ने यहां परमाणु बम  स्टोर किए गए हैं, जिसको ईरान ने निशाना बनाया है.

और ज्यादा भीषण हुई जंग

अब मिडिल ईस्ट की जंग और ज्यादा भीषण हो गई है. खाड़ी देशों पर ईरान लगातार अटैक कर रहा है. इराक में फ्रांस के बेस पर अटैक किया है. ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका भी नॉन स्टॉप हमले कर रहा है. तेहरान पर लगातार एयर स्ट्राइक की जा रही है. लेबनान पर भी इजरायल लगातार बम गिरा रहा है.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This