US का KC-135 विमान बगदाद में क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत, दो अब भी लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

Must Read

Baghdad: अमेरिका का विशालकाय KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान पश्चिमी इराक के रेतीले और अशांत इलाके में हादसे का शिकार हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में छह क्रू मेंबर्स सवार थे, जिसमें से चार की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि बचे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान अभी जारी है. जैसे ही विमान के मलबे की तस्वीरें और शुरुआती रिपोर्ट्स सामने आईं, वॉशिंगटन से लेकर बगदाद तक हलचल मच गई.

ट्रैजडी की हर परत को खंगालने की कोशिश

फिलहाल रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं और इस ट्रैजडी की हर परत को खंगालने की कोशिश की जा रही है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद साफ कर दिया है कि यह हादसा दुश्मन की गोलीबारी या किसी ‘फ्रेंडली फायर’ की वजह से नहीं हुआ है. मृत सैन्यकर्मियों की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है. उनके नाम परिजनों को सूचना देने के 24 घंटे बाद सार्वजनिक किए जाएंगे.

कोई तकनीकी खराबी या मानवीय चूक

इस हादसे के पीछे कोई तकनीकी खराबी या मानवीय चूक हो सकती है. घटनास्थल पर सेना की स्पेशल टीमें पहुंच चुकी हैं और ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है. दुनिया भर में अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाने वाले अमेरिका को इस हादसे से बडा झटका लगा है. इस खौफनाक दुर्घटना ने न केवल अमेरिकी वायुसेना को हिला कर रख दिया है, बल्कि मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं. आसमान में ईंधन भरने वाले इस ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ का गिरना एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

जांच पूरी होने तक अमेरिकी उड़ानों पर हाई अलर्ट

जिस KC-135 रीफ्यूलिंग विमान को सुरक्षित माना जाता था, उसके क्रैश होने की खबर मे अमेरिका को हिलाकर रख दिया है. इस हादसे ने अमेरिकी एयरफोर्स के पुराने होते विमानों के बेड़े पर भी बहस छेड़ दी है. आखिर क्यों एक रूटीन मिशन पर निकला विमान अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया? जांच पूरी होने तक इराक के इस इलाके में अमेरिकी उड़ानों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi Assam Visit: गुवाहाटी पहुंचे PM मोदी, कोकराझार दौरा रद्द, जानें क्या है वजह

Latest News

राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली...

More Articles Like This