ईरान के प्रमुख शहर इस्फहान में एयरस्ट्राइक, 15 लोगों की मौत, IRGC से जुड़ी इमारतों को बनाया गया निशाना

Must Read

US-Israel and Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका व इजरायल का ईरान पर लगातार हवाई हमलें जारी हैं. इसी बीच मध्य ईरान के प्रमुख शहर इस्फहान में रविवार तड़के की गई नई एयरस्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हो गई है. शहर के ऊपर धुएं के घने गुबार उठते देखे गए. हमलों के बाद सामने आए वीडियो में इलाके के ऊपर सैन्य जेट विमानों को नीचे उड़ते हुए देखा गया.

सुरक्षा स्थलों के पास धमाकों की खबरें

बताया जा रहा है कि इस हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी इमारतों को निशाना बनाया गया और इस इलाके में सेना तथा सुरक्षा स्थलों के पास धमाकों की खबरें मिली हैं. ये घटनाएं ऐसे समय सामने आई हैं जब पश्चिम एशिया में ईरान और उसके विरोधियों के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है.

मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू

इन हमलों के जवाब में IRGC ने दावा किया कि उसने “Operation True Promise-4” के तहत मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू की है. सरकारी मीडिया के अनुसार इस अभियान में  तरल और ठोस ईंधन वाली मिसाइलें और सटीक हमले करने वाले ड्रोनका इस्तेमाल किया गया. IRGC के अनुसार इस बार का मुख्य लक्ष्य Al Kharj Air Base था, जो सऊदी अरब में स्थित एक महत्वपूर्ण अमेरिकी सैन्य अड्डा है.

अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान का दावा है कि इसी बेस से F-35 Lightning II और F-16 Fighting Falcon जैसे लड़ाकू विमान हालिया हमलों के लिए उड़ान भर रहे थे. ईरानी सेना ने कहा कि इसके अलावा मध्य-पूर्व में कई अन्य अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया, जिनमें Al Dhafra Air Base (यूएई), Fujairah (यूएई), Juffair (बहरीन), Ali Al Salem Air Base (कुवैत), Al Azraq Air Base (जॉर्डन) शामिल हैं.

हमले करने वाले विस्फोटक ड्रोन तैनात

IRGC का कहना है कि इन ठिकानों पर सटीक हमले करने वाले विस्फोटक ड्रोन तैनात किए गए.  तेहरान ने यह भी दावा किया कि उसके एयर डिफेंस ने अब तक 118 दुश्मन ड्रोन या विमान मार गिराए हैं. ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल अब सैन्य ठिकानों के बजाय नागरिक उद्योगों और फैक्ट्रियों को निशाना बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. चेन्नई में हादसाः सिलेंडर में धमाका, खामोश हुई दो बच्चों की जिंदगी, सात घायल

Latest News

16 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

16 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This