चेन्नई में हादसाः सिलेंडर में धमाका, खामोश हुई दो बच्चों की जिंदगी, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तमिलनाडु: चेन्नई से दुखद खबर सामने आई है. यहां नवल्लूर इलाके में एक सिलेंडर में तेज धमाका हो गया. इस घटना में दो बच्चों की जहां मौत हो गई है, वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि धमाका इतना जोरदार था कि यहां तीन मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में विस्फोट होना प्रतीत हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, चेन्नई के पास नवल्लूर इलाके में आज एक संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलस गए है. यह घटना आज सुबह चेन्नई दक्षिण के नवल्लूर इलाके के चामुंडीश्वर नगर स्थित तीसरी गली में हुई. यहां कई घर एक-दूसरे से सटे हुए थे.

हादसे में इन बच्चों की हुई मौत

तेज धमाके की आवाज आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यह देखकर दंग रह गए कि विस्फोट के कारण तीनों घर आंशिक रूप से ढह गए थे. इस घटना में संजय कुमार और सोनिया के डेढ़ वर्षीय बच्चे धीरन और चार वर्षीय कृतिका की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों अस्पताल में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों ने देखा कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं. उन्होंने तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी. कुछ ही देर में थाझाम्बूर पुलिस स्टेशन के कर्मी और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार, प्रदीप (7 वर्ष), सेल्वी (40), वैरामुथु (45), संजीव कुमार (27), सोनिया (25), मुरुगन (45) और चित्रा (55 वर्ष) गंभीर रूप से झुलसे हुए हालत में बचाया गया. उन्हें इलाज के लिए पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ होगा. फिलहांल, पुलिस ने घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This