नेपाल में हादसाः खाई में गिरी बस, सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

काठमांडू: नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीषण सड़क हादसा हुआ है. भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई. ये हादसा मध्य नेपाल इलाके में हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही था बस

इस हादसे की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार, नेपाल के मध्य क्षेत्र में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा सात अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने बताया

पुलिस ने बताया कि यह घटना नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई. पुलिस के मुताबिक, तीर्थयात्रियों को लेकर एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी. इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई. गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार (58 वर्ष), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60 वर्ष) के रूप में की गई है. वहीं ‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है. सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. ‘हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस हादसे में घायल हो गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

Latest News

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Radha Ashtami 2026: सनातन धर्म के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण तो भाद्रपद...

More Articles Like This