मुरादाबाद में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moradabad Accident: यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आज सुबह हुआ. तेज रफ्तार एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. इस दुर्घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांचवा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक फरार हो गया.

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास रामपुर की तरफ से आ रही एक हाई स्पीड ईंट लदी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इसके बाद मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया.

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया

चालक यसधीप पांडेय गंभीर रूप से घायल है. उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे मे दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड पालीवाल नैनीताल, अनिल नेगी (38 वर्ष), सुंदर सैनी (42), भुवन भंडारी (37 वर्ष) हल्द्वानी की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This