सैलानियों के लिए श्रीनगर से आयी खुशखबरी, खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन

Must Read

Tulip Garden : अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया गाना ‘देखा एक ख्वाब तो यह सिलसिले हुए, दूर तक निगाहों में हैं गुल खिले हुए’ आज भी लोगों को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में खींच ले जाता है. वैसे तो सभी जानते होंगे कि ट्यूलिप के फूलों के बीच ये गाना शूट किया गया था. ऐसे में अगर आप भी इन फूलों की खुशबू के दीवाने हैं तो बता दें कि एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खुल चुका है. जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर स्थित ट्यूलिप गार्डन में देश विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं. बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्यूलिप गार्डन खुला पर्यटक और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्यूलिप महोत्सव का उद्घाटन किया.

इसके साथ ही सुंदर विशाल पहाड़ियों और डल झील के बीचों-बीच स्थित खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन में आकर सैलानियों ने खूब तस्वीरें खिंचवाईं. इतना ही नही बल्कि यहां खिलते हुए लाल, पीले, नीले और गुलाबी ट्यूलिप फूलों ने गार्डन में आए मेहमानों का स्वागत किया. बता दें कि यहां आने वाले पर्यटकों को ट्यूलिप गार्डन में आकर जन्नत जैसा नज़ारा देखने को मिला.

ट्यूलिप गार्डन में पर्यटकों की उमड़ी भीड़

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जैसे ही यह गार्डन खुला बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसका मुख्‍य कारण यह है कि एक तो ट्यूलिप गार्डन का खुलना और दूसरा खूबसूरत नज़ारे, सुहावना मौसम और लाखों की संख्या में खिलते रंग-बिरंगे फूल हैं. कहा जाता है कि इस ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती देखकर सैलानी मदहोश हो जाते हैं. यहां ट्यूलिप फूलों की खुशबू न केवल माहौल को खुशनुमा बनाती है, बल्कि उनका खिलना कश्मीर की खूबसूरत घाटी में बसंत की पहली दस्तक भी देता है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन

बता दें कि आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया और साथ ही उम्‍म्‍ीद जताते हुए कहा कि पूरे देश से पर्यटक इन फूलों को देखने के लिए जम्मू कश्मीर आएंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री ने न केवल इस गार्डन का उद्घाटन किया, बल्कि यहां आए पर्यटकों का भी स्वागत किया और लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग कश्मीर घूमने आएं.

फूलों को देखने ट्यूलिप गार्डन पहुंचेंगे पर्यटक

इसके साथ ही श्रीनगर ट्यूलिप गार्डन को बनाने का मुख्य उद्देश्य कश्मीर में पर्यटकों को आकर्षित करना है. बता दें कि क्योंकि कश्मीर में आमतौर पर पर्यटन का मौसम अप्रैल में शुरू होता है. लेकिन एशिया का सबसे बड़ा पार्क माने जाने वाले इस पार्क को बनाने का मकसद यह था कि पर्यटक अप्रैल के बजाय मार्च में ही कश्मीर आना शुरू कर दें. बताया जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर वसंत के फूलों को देखने ट्यूलिप गार्डन पहुंचेंगे.

इसे भी पढ़ें :- Crude Oil Price Impact: कच्चे तेल के दाम बढ़े तो क्या होगा असर? 110 डॉलर तक भारत संभाल सकता है झटका

Latest News

Honda Sales October 2026: अक्टूबर में होंडा की बंपर बिक्री, 7.34 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके; 13% बढ़ी बिक्री

Honda Sales October 2026: भारत में दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं....

More Articles Like This