IT Stocks Crash: एआई के डर से आईटी शेयरों में गिरावट, निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.59% टूटा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IT Stocks Crash: मंगलवार को शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर बढ़ती चिंता के चलते निवेशकों ने आईटी शेयरों में बिकवाली की, जिससे यह सेक्टर दिन का सबसे ज्यादा गिरने वाला सेक्टर बन गया.

निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.59% टूटा

निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.59 प्रतिशत गिरकर 28,288 के स्तर तक पहुंच गया, जो दिन का निचला स्तर रहा. इस दौरान इंडेक्स के लगभग सभी शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.

बड़े आईटी शेयरों में गिरावट

आईटी कंपनियों के शेयरों में भी दबाव देखने को मिला. कोफोर्ज सबसे ज्यादा 6.7 प्रतिशत गिरा, जबकि विप्रो करीब 3.5 प्रतिशत और परसिस्टेंट सिस्टम्स करीब 3 प्रतिशत टूट गया. इंफोसिस, टीसीएस और ओएफएसएस जैसे दिग्गज शेयरों में भी 2 से 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई.

अन्य सेक्टरों में भी कमजोरी

बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना रहा. पीएसयू बैंक और एफएमसीजी सेक्टर में भी करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

एआई को लेकर बढ़ी चिंता

विशेषज्ञों के अनुसार, जनरेटिव एआई के बढ़ते प्रभाव को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है. उन्हें आशंका है कि यह तकनीक आईटी कंपनियों के पारंपरिक सर्विस मॉडल को प्रभावित कर सकती है.

एनवीडिया के बयान का असर

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के हालिया बयान ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है, जिसमें उन्होंने फिजिकल एआई और रोबोटिक्स के बढ़ते दौर की बात कही.

निवेशकों की मुनाफावसूली

इन सभी कारणों से निवेशक फिलहाल आईटी सेक्टर में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे शेयरों पर दबाव बना हुआ है.

यह भी पढ़े: मध्य पूर्व तनाव के बीच Air India का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें

Latest News

Nita Ambani का ‘मानवता’ को सलाम: ओडिशा में मिला 2025 का प्रतिष्ठित ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’!

नीता अंबानी को KISS भुवनेश्वर ने ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया. समाजसेवा में उनके योगदान को सराहा गया.

More Articles Like This