Air Travel Rules: हवाई यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार के नए नियम, यात्रियों को मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air Travel Rules: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सरकार का कहना है कि इन नियमों का मकसद यात्रियों को बेहतर अनुभव देना और एयरलाइंस की जवाबदेही बढ़ाना है. नए निर्देशों के तहत एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को संभव हो तो साथ या पास-पास सीट दी जाए. इससे परिवार और ग्रुप में यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी.

सामान और पालतू जानवरों के लिए भी स्पष्ट नियम

मंत्रालय ने स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जैसे सामान को ले जाने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है. इसके साथ ही एयरलाइंस को पालतू जानवरों के परिवहन के लिए स्पष्ट नीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. नए दिशा-निर्देशों में यात्रियों के अधिकारों को प्राथमिकता दी गई है. फ्लाइट में देरी, रद्द होने या डिनाइड बोर्डिंग जैसी स्थितियों में यात्रियों के अधिकारों का पालन करना अनिवार्य होगा.

एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एयरपोर्ट काउंटर पर इन अधिकारों की जानकारी स्पष्ट रूप से दिखानी होगी. साथ ही, यह जानकारी स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि हर यात्री इसे आसानी से समझ सके.

भारत बना दुनिया का बड़ा एविएशन मार्केट

भारत अब घरेलू उड़ानों के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. UDAN योजना के तहत हवाई यात्रा आम लोगों के लिए और अधिक सुलभ हुई है. देश के एयरपोर्ट्स रोजाना 5 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभाल रहे हैं, जो इस सेक्टर की तेजी से बढ़ती मांग को दर्शाता है.

यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस

सरकार ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई पहल शुरू की हैं, जिनमें UDAN यात्री कैफे, फ्लाइब्ररी में मुफ्त किताबें और एयरपोर्ट पर फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़े: ग्लोबल टेंशन के बीच कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, 3% से ज्यादा फिसले दाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This