‘लोगों की सोच से पहले…’, होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशखबरी

Must Read

Iran : ‘ईरान के साथ जंग लोगों की सोच से भी बहुत जल्दी खत्म हो सकती है’, पूरी दुनिया पर छाए इस संकट के बीच इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने दावा करते हुए कहा कि वह जीत रहे हैं और ईरान तबाह हो रहा है क्योंकि वह अब यूरेनियम का संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है.

साथ ही मीडिया से बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि लोगों की सोच से भी कहीं ज्यादा तेजी से ईरान के साथ जंग खत्म हो जाएगी.’ उन्‍होंने यह भी कहा कि वह नहीं जानते कि वर्तमान में ईरान को कौन कंट्रोल कर रहा है. लेकिन अयातुल्लाह खामेनेई के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर बने मुज्तबा खामेनेई ने अभी तक अपना चेहरा नहीं दिखाया है. ऐसे में उनका मानना है कि शीर्ष पर पहुंचने की होड़ में लगे लोगों में काफी तनाव है.

‘बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण नहीं कर पाएगा ईरान‘

इस मामले को लेकर नेतन्याहू का कहना है कि हमें ईरान में टॉप लेवल के साथ जमीनी स्तर पर भी काफी खामियां दिख रही हैं, हालात को देखते हुए उन्‍होंने कहा कि हम उन्हें जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. ईरान को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि वह तबाह हो रहा है क्योंकि न तो अब वह यूरेनियम का संवर्धन करने में सक्षम है और न ही बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में.

इजरायल ने अमेरिका को इस जंग में घसीटा

इसके साथ ही उन्‍होंने उन आरोपों का भी जवाब देते हुए कहा कि इजरायल ने अमेरिका को इस जंग में घसीटा है. उन्होंने ये भी कहा कि ‘क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोई बता सकता है कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं?’ उनका कहना है कि अमेरिका के लिए क्या अच्छा है, वह उसे सोचकर ही फैसला लेते हैं. अमेरिका और इजरायल की सेना और इंटेलीजेंस सर्विसेज मिलकर अपने लक्ष्यों तक पहुंच रहे हैं क्‍योंकि जब इजरायल ने ईरान के गैस क्षेत्र पर हमला किया तो, यह कार्रवाई स्वतंत्र थी. इसके जवाब में तेहरान ने कतर के गैस हब पर हमला कर दिया.

इजरायल ने खुद गैस कंपाउंड पर किया हमला

बता दें कि उन्‍होंने ये भी कहा कि असालुये गैस कंपाउंड पर हमला करने का फैसला इजरायल का खुद का था. साथ ही जानकारी देते हुए उन्‍होंने ये भी बताया कि ट्रंप ने आगे के हमले रोकने के लिए कहा और वह ऐसा ही कर रहे हैं. बता दें कि ट्रंप ने पहले भी कहा था कि उन्होंने इजरायल से और हमले नहीं करने के लिए कहा था.

पूरे दुनिया को ब्‍लैकमेल करने की कोशिश

इतना ही नही बल्कि स्ट्रेट ऑफ हर्मुज को बंद किए जाने पर बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि इस रास्ते को बंद करने की ईरान की कोशिशें विफल होंगी. बता दें कि ईरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ते को बंद करके पूरी दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है.

इसे भी पढ़ें :- ‘होर्मुज की सुरक्षा के लिए नहीं भेजेंगे अपने सैनिक’, यूरोपीय संघ ने ट्रंप के अनुरोध को ठुकराया

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This