Bihar Board: पहले 12वीं तो फिर 10वीं का घोषित होगा रिजल्ट, मार्च के अंत में आएगा परीक्षा का परिणाम

Must Read

Bihar Board Results 2026: बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह के अंत में घोषित कर दिया जाएगा. इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट पहले घोषित किया जाएगा और मैट्रिक का रिजल्ट 12वीं का रिजल्ट आने के बाद ही घोषित किया जाएगा. यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दी.

जांच प्रक्रिया और रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा की जांच प्रक्रिया और रिजल्ट घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बोर्ड द्वारा बहुत जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तिथि भी घोषित की जाएगी. उन्होंने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. लेकिन रिजल्ट घोषित करने से पहले अंकों की पुनः जांच की जा रही है.

10वीं, 12वींकी परीक्षा आयोजित

बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी, जबकि कक्षा बारहवीं की परीक्षा 02 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी. दसवीं की परीक्षा के लिए 1,699 एग्जाम सेंटर और बारहवीं के लिए 1,762 एग्जाम सेंटर तैयार किए गए थे.

यहां डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ biharboardonline.com और results.biharboardonline.com से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

टॉपर्स मेधा दिवस पर होंगे सम्मानित

बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को मेधा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा. हर साल मेधा दिवस 03 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिन छात्रों को वित्तीय प्रोत्साहन राशि और अन्य शैक्षणिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे. बिहार बोर्ड की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 02 लाख, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1.5 लाख और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें. PM Modi ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, ईद और नवरोज की दी बधाई

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This