Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस आज, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Diwas 2026: आज 22 मार्च का दिन बिहारवासियों के लिए बेहद खास है. क्योंकि आज ही के दिन बिहार को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था. इसलिए इस दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला बिहार आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई Bihar Diwas 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देकर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है.” उन्होंने आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. मैं राज्य के और सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूं.”

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं. भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है. मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ और ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा.”

सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

बिहार दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं. हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.”

प्रेम कुमार ने दी शुभकामनाएं

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पोस्ट किया, “बिहार स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हमारे गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को और मजबूत करता है. आइए, हम सभी मिलकर विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें.”

ये भी पढ़ें- विश्व जल दिवस पर PM Modi का देशवासियों के नाम संदेश, जल संरक्षण का संकल्प दोहराने की अपील

Latest News

Oil Price Crash: ट्रंप के फैसले से तेल बाजार में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 15% टूटा, राहत के संकेत

ट्रंप के फैसले के बाद तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट. ब्रेंट 15% टूटा और वैश्विक बाजारों को राहत मिली.

More Articles Like This