Air India में 1 मई से अनफिट क्रू की उड़ाने बंद, वजन बढ़ा तो कटेगी सैलरी, नई पॉलिसी लागू करने का फैसला

Must Read

Air India Strict Rules: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अपने केबिन क्रू के लिए फिटनेस के नियमों को बेहद सख्त कर दिया है. अब केवल अनुभव ही नहीं बल्कि शरीर का वजन और फिटनेस भी अहम माना जाएगा. कंपनी ने अपने केबिन क्रू के लिए कैबिन क्रू हेल्थ एंड फिटनेस कंप्लायंस पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है. 1 मई से प्रभावी होने वाले इन नए नियमों के तहत अब स्टाफ का BMI (बॉडी मास इंडेक्स) उनकी नौकरी और सैलरी तय करने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा.

विमान की सुरक्षा के लिए जरूरी

एयरलाइन का मानना है कि केबिन क्रू का फिट होना न केवल विमान की सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि यात्रियों की सेवा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए भी अनिवार्य है. एयर इंडिया ने फिटनेस को मापने के लिए क्रू मेंबर्स को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है. नॉर्मल (18 से 24.9) को पूरी तरह फिट माना गया है. ऐसे क्रू मेंबर्स बिना किसी रोक-टोक के उड़ान भर सकेंगे. अंडरवेट (18 से कम) श्रेणी के स्टाफ को ‘अनफिट’ माना जाएगा और उन्हें ड्यूटी से हटाकर मेडिकल चेकअप के लिए भेजा जाएगा.

दोबारा काम पर लौटने की अनुमति

ओवरवेट (25 से 29.9) को भी एक्टिव फ्लाइंग से हटा दिया जाएगा. मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बाद ही इन्हें दोबारा काम पर लौटने की अनुमति मिलेगी. मोटापा (30 या उससे ज्यादा) वाली कैटेगरी को ‘ओबीस’ माना गया है. ऐसे कर्मचारियों को किसी भी हाल में उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. नए नियमों के अनुसार अगर कोई क्रू मेंबर फिटनेस मानकों को पूरा नहीं करता है तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

क्रू मेंबर्स का रैंडम BMI चेक

अनफिट पाए जाने पर कर्मचारी को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया जाएगा और जब तक वह फिट घोषित नहीं होता, उसे बिना वेतन के छुट्टी पर रहना होगा. अब फ्लाइट से पहले और फ्लाइट के बाद भी क्रू मेंबर्स का रैंडम BMI चेक किया जाएगा. अनफिट पाए जाने पर सुधार के लिए 30 दिन का समय मिलेगा. अगर 30 दिन में वजन कम नहीं हुआ तो औपचारिक ‘कॉशन लेटर’ दिया जाएगा.

सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगले 30 दिन तक सुधार न होने पर ‘फाइनल वार्निंग’ और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. जिन क्रू मेंबर्स का BMI 30 या उससे ज्यादा है उन्हें 7 दिनों के भीतर ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल जैसे जरूरी टेस्ट करवाने होंगे. कंपनी यह देखना चाहती है कि वजन बढ़ने के पीछे कोई गंभीर बीमारी तो नहीं है.

इसे भी पढ़ें. ‘अमेरिका-इजरायल दें ये गारंटी…’, PM Modi से बातचीत में ईरानी राष्ट्रपति ने युद्ध खत्म करने की रखी शर्त

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This