Israel-Iran War : 28 फरवरी 2026 को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया और अब यह युद्ध खाड़ी के सभी देशों में फैल चुका है. बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में तबाही मचाने के बाद ईरान भी करारा जवाब दे रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के समर्थन के बिना ही अमेरिका को युद्ध में धकेल दिया, लेकिन सांसद अब यह सवाल उठा रहे हैं कि ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर समाप्त होगा. इस मामले को लेकर सांसदों का कहना है कि युद्ध शुरू हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं और अब इसके परिणाम स्पष्ट होने लगे हैं. इसके साथ ही इस युद्ध में अबतक कम से कम 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 230 से अधिक घायल हुए हैं.
अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंटागन ने युद्ध जारी रखने के लिए युद्ध निधि से 200 अरब अमेरिकी डॉलर मांगा है, जो कि व्हाइट हाउस से अब तक नहीं मिल सका है. इसके साथ ही अमेरिका और इजरायल के इस हमले की वजह से अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले हो रहे हैं, साथ ही तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और हजारों अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात किए जा रहे हैं, इतना ही नही बल्कि जारी युद्ध के बीच समस्या का कोई अंतिम समाधान नजर नहीं आ रहा.
नए उद्देश्यों और लक्ष्यों की रूपरेखा
ऐसे में उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बाचीत के दौरान कहा कि ”असल सवाल यह है कि हम अंततः क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?” ट्रंप ने शुक्रवार को देर रात कहा था कि वह सैन्य अभियानों को ”समाप्त करने” पर विचार कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने नए उद्देश्यों और लक्ष्यों की रूपरेखा भी बताई थी. साथ ही प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन का कहना है कि सैन्य अभियान जल्द ही समाप्त हो जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि ”मुझे लगता है कि मूल मिशन लगभग पूरा हो चुका है.”
इसे भी पढ़ें :- पूर्व FBI निदेशक रॉबर्ट म्यूलर के निधन पर ट्रंप ने जताई खुशी, बोले- ‘मुझे खुशी है वह मर गया’

