बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh Accident: बांग्लादेश में एक बड़ी दुर्घटना में रविवार सुबह कोमिला में पडुआ बाजार लेवल क्रॉसिंग पर एक मेल ट्रेन और बस की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे हुई

कोमिला सदर साउथ पुलिस स्टेशन के तहत ईपीजेड चौकी के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) सैफुल इस्लाम ने बताया कि मरने वालों में सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 2:45 बजे कुमिला सदर दक्षिण उपजिला के पडुआर बाजार लेवल क्रॉसिंग पर हुई. पुलिस और स्थानीय गवाहों के अनुसार, ट्रेन “मामून स्पेशल” (मामून परिवहन) बस को जंगल्या-कचुआ क्षेत्र में लगभग आधा किलोमीटर उत्तर तक घसीटती हुई ले गई. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वक्त क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन मौजूद नहीं था.

मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12 Bangladesh Accident

द डेली स्टार के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर सैफुल इस्लाम ने कहा कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अस्पताल के सूत्रों ने बाद में पुष्टि की कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई, जिनमें सात पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. शुरू में, 18 घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से आठ अभी भी भर्ती हैं. सुबह 8:15 बजे तक, ट्रेन एक्सीडेंट वाली जगह पर खड़ी थी और बस उसके आगे फंसी हुई थी. पुलिस, हाईवे पुलिस और फायर सर्विस के लोगों ने घायल यात्रियों को बचाया और उन्हें हॉस्पिटल ले गए.

घटना की जांच के लिए दो जांच कमेटियां बनाई हैं

बांग्लादेशी मीडिया ने पूर्वी जोन के जनरल मैनेजर के हवाले से बताया कि बांग्लादेश रेलवे ने घटना की जांच के लिए दो जांच कमेटियां बनाई हैं, एक डिविजनल और एक रीजनल. इस बीच, पडुआर बाजार क्रॉसिंग के दो गेटमैन, मेहदी हसन और हेलाल उद्दीन को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. द डेली स्टार के अनुसार, बस चपैनवाबगंज से लक्ष्मीपुर जा रही थी. घटना के बाद से चटगांव और कुमिला रेलवे स्टेशन के बीच रेल कम्युनिकेशन सस्पेंड कर दिया गया है, और अभी तक कोई रेस्क्यू ट्रेन मौके पर नहीं पहुंची है.

बस ट्रेन के इंजन में उलझ गई

हालांकि, ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि बस ट्रेन के इंजन में उलझ गई और ट्रेन के रुकने से पहले करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई. इसकी वजह से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. यात्रियों की चीखें सुनकर, स्थानीय लोग और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला. फायर सर्विस अधिकारियों ने कहा कि मौके से तीन शव बरामद किए गए, जबकि नौ अन्य की इलाज के दौरान अस्पतालों में मौत हो गई. हादसे के बाद ढाका-चटगांव रूट पर ट्रेनों की आवाजाही तीन घंटे तक रुकी रही.

ये भी पढे़ं- ट्रंप के सांसदों ने उनसे ही पूछे सवाल, कब और किस कीमत पर खत्म होगी ईरान से जंग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This