गुलशन कुमार को यादकर भावुक हुए कुमार सानू, बोलें- उनकी वजह से ही बने सुंदर गाने, शेयर किया वीडियो

Must Read

Mumbai: सिंगर कुमार सानू 90 के दशक के पुराने गानों की यादों में इस कदर खोए कि उनको गुलशन कुमार की याद आ गई. गुलशन कुमार को यादकर कुमार सानू भावुक हो गए. दरअसल, कुमार सानू ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उन्होंने 90 के दशक के एक डुएट सॉन्ग ‘मस्ती भरा है ये समा’ की रिकॉर्डिंग की झलक पेश की.

गुलशन जी की वजह से ही इतने सुंदर गाने बने

कुमार सानू ने लिखा, “मुझे सबसे ज्यादा गुलशन कुमार जी की याद आती है. उनकी दूरदर्शिता और संगीत के प्रति लगाव ने बहुत कुछ संभव बनाया था. गुलशन जी की वजह से ही इतने सुंदर गाने बने. वे हमेशा याद किए जाएंगे. साथ ही, किशन कुमार और छोटे भूषण के साथ बिताए मीठे पल भी कभी नहीं भूल पाते. उन दिनों की दोस्ती और सहयोग आज भी दिल को छू लेते हैं.”

गाने आज भी स्टूडियो की पुरानी टेप्स पर मौजूद

कुमार सानू ने लिखा, “90 के दशक में मैने बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए थे. ये गाने आज भी स्टूडियो की पुरानी टेप्स पर मौजूद हैं.” कुमार सानू ने बताया कि हर गाने से जुड़ी एक खास याद और गहरी भावना शामिल हैं. उन्होंने लिखा, “इस खूबसूरत डुएट गाने को सुनते ही मैं सीधे फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ की रिकॉर्डिंग सेशन में खो जाता हूं. वह समय संगीत, जुनून और अविस्मरणीय लोगों से भरा हुआ था. रिकॉर्डिंग के दौरान का माहौल बहुत मस्ती भरा और यादगार था.”

पूरी दुनिया के लिए बनते हैं कुछ गाने

कुमार सानू ने आगे लिखा, “फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था. गाने अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाए. गाने समीर ने लिखे हैं जबकि संगीत नदीम-श्रवण ने संगीत तैयार किया है. जैसा कहा जाता है, कुछ गाने पूरी दुनिया के लिए बनते हैं…और कुछ सिर्फ उस खास पल के लिए.” सॉन्ग ‘मस्ती भरा है ये समा’ फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ का अनरिलीज्ड सॉन्ग है. हालांकि, इसकी रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें. FY26 में मजबूत वृद्धि के बाद ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार में FY27 में आ सकती है नरमी

Latest News

‘ईश्वर स्वीकार नहींं करते खून से सने हाथाे की प्रार्थनाएं’, पाम संडे पर पोप लियो की सख्त प्रतिक्रिया

Palm Sunday: ईरान संघर्ष को 30 दिन बीत चुके हैं. हालात संवेदनशील बने हुए हैं. कूटनीतिक कोशिशों के साथ...

More Articles Like This