‘अब खत्म होने वाली है ममता की राजनीति’, बंगाल में अमित शाह ने TMC के खिलाफ जारी की बीजेपी की ‘चार्जशीट’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah: शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 14 आरोपों वाली चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि ममता हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं.कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती हैं, और कभी वह चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती हैं और चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है

शाह ने कहा कि मैं ममता बनर्जी यह बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब विक्टिम कार्ड की इस पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ चुके हैं. उनकी ये राजनीति अब खत्म होने वाली है. चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ वही कर सकती है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर ये संदेश दिया है और अब जनता भी तैयार है.

जनता की आवाज मुखर करना ही बीजेपी की प्राथमिकता

आगामी बंगाल चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव जान जाने के भय से मुक्ति का चुनाव है. ये भय कि हम अपनी जमीन पर माइनोरिटी ना बन जाए. उन्होंने कहा कि हम तृणमूल की सरकार की अराजकता को सबके सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी ने तय किया है कि जनता की आवाज को मुखर होकर रखना ही हमारी प्राथमिकता है.

बंगाल की जनता को ये तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को

अमित शाह ने कहा कि ये चार्जशीट ममता सरकार के 15 वर्षें के खिलाफ है. ये पार्टी नहीं, जनता के मुद्दे की चार्जशीट है. बंगाल की जनता को ये तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को. बंगाल में ममता राज में भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव की राजनीति चल रही है.

चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे हैं कार्यकर्ता 

कोलकाता में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वे बंगाल की अराजकता, आर्थिक बदहाली का मुद्दा जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ही राज्य है, जहां से घुसपैठ का रास्ता खुलता है.

‘घुसपैठ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया’

गृह मंत्री ने कहा, “हमारे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी चुनाव से पहले ही पूरे बंगाल का दौरा कर, बंगाल में फैली अव्यवस्था, अराजकता, आर्थिक बदहाली और विशेषकर घुसपैठ के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया. बंगाल का चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. पूरे देश की सुरक्षा एक प्रकार से बंगाल के चुनाव के साथ जुड़ी है.”

औद्योगिक कब्रिस्तान में तब्दील हो चुका है बंगाल

ममता सरकार पर हमलावर अमित शाह ने कहा कि बंगाल औद्योगिक कब्रिस्तान में तब्दील हो चुका है. तुष्टीकरण ही इस सरकार का मिशन है. कटौती आम बात है. इस सरकार में सिंडिकेट्स पर कोई कार्रवाई न करना भी आम बात है.

Latest News

‘ईश्वर स्वीकार नहींं करते खून से सने हाथाे की प्रार्थनाएं’, पाम संडे पर पोप लियो की सख्त प्रतिक्रिया

Palm Sunday: ईरान संघर्ष को 30 दिन बीत चुके हैं. हालात संवेदनशील बने हुए हैं. कूटनीतिक कोशिशों के साथ...

More Articles Like This