ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में उड़ानें हुई मुश्किल, महंगा हुआ जेट फ्यूल और किराया

Must Read

Pakistan Fuel Crisis : पाकिस्तान की सरकार ने लगातार पांचवीं बार हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की कीमत बढ़ा दी है. बता दें कि यह बढ़ोतरी पिछले 28 दिनों में की गई है और इसके पीछे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से पैदा हुआ तेल संकट बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान स्टेट ऑयल ने ईंधन की कीमत में 5 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. बता दें कि इसके बाद जेट फ्यूल की कीमत बढ़कर 476.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो कि अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है.

288 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 1 मार्च से अब तक जेट फ्यूल की कीमत में बहुत बड़ी बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि पहले इसकी कीमत 188 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 476.97 रुपये हो गई है. मलतब एक महीने से भी कम समय में 288 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. जानकारी के मुताबिक, इसका सीधा असर हवाई यात्रियों पर पड़ रहा है.

‘ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस का खर्च और बढ़ेगा’

इतना ही नही बल्कि एयरलाइंस ने टिकट के दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. इसका मुख्य कारण ईंधन की कमी और तेल का सीमित भंडार बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस का खर्च और बढ़ेगा, जिससे आने वाले समय में टिकट के दाम और बढ़ सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में भारी बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू उड़ानों की बात करें तो कराची से इस्लामाबाद और कराची से लाहौर जैसे बड़े रूट पर एक तरफ का किराया 40,000 रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही चांस सीट के टिकट में 150 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी किराए में भारी बढ़ोतरी हुई है. मिडिल ईस्ट, टोरंटो, पेरिस और मैनचेस्टर जैसे शहरों के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया 3 लाख से 7 लाख रुपये के बीच पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि परिवहन का किराया बढ़ गया है और फल-सब्जियों जैसी जरूरी चीजें भी महंगी हो गई हैं. कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप पर विवाद की खबरें भी सामने आई हैं, जहां कर्मचारी एक लीटर से कम पेट्रोल देने से मना कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप के कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा, ईरान जंग के बीच आंदोलन से हिला अमेरिका

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This