इजरायल ने ईरान के मिसाइल भंडारण केंद्र पर किया हमला, कई अस्थाई कमांड सेंटर भी तबाह

Must Read

Israerl-Iran War : लंबे समय से ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध एक महीने से अधिक हो चुके हैं. बता दें कि रविवार को इजरायल ने ईरान के दिल कहे जाने वाले तेहरान पर कई बड़े हमले किए. ऐसे में इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा करते हुए कहा कि उसने तेहरान में ईरान के दर्जनों मिसाइल भंडारण केंद्रों और अस्थाई कमांड सेंटरों को निशाना बनाया और साथ ही हमले में तेहरान में बड़ी तबाही मचाई. वहीं ईरान ने जवाब में तेल अवीव और इजरायल के परमाणु केंद्र डिमोना पर मिसाइलें बरसाईं.

डिफेंस सिस्टम और कमांड सेंटर को नष्ट करने का दावा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आईडीएफ ने सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्‍ट के दौरान लिखा कि”  तेहरान के दिल में यानी राजधानी में हमला किया गया. इसके साथ ही ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को व्यापक हमलों की लहर के दौरान हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान के दर्जनों हथियार भंडारण केंद्र हुए नष्‍ट

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि हमले में ईरान के दर्जनों हथियार भंडारण केंद्र और उत्पादन स्थल नष्ट करक दिए गए. इसके अलावा कई अस्थायी कमांड सेंटर नष्ट किए गए, जिनमें मुख्यालय के अंदर काम कर रहे कमांडर भी शामिल थे. इतना ही नही बल्कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और भंडारण सुविधाएं, हवाई रक्षा प्रणालियां और ईरानी शासन के अवलोकन चौकियां भी हमले में ध्वस्त कर दी गईं.”

इसे भी पढ़ें :- ईरान युद्ध के बीच भारत ने की श्रीलंका की मदद, दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोलियम

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This