केरल में भाजपा-राजग की बनेगी सरकार, दशकों से LDF-UDF ने इस राज्य को लूटा-PM मोदी

Must Read

New Delhi: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल के पलक्कड़ में रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री पारंपरिक केरल वेशभूषा मुंडू (धोती) पहने नजर आए. उन्होंने दावा किया कि केरल बदलाव का संदेश भेज रहा है, जिसमें युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच भाजपा के लिए समर्थन बढ़ रहा है.

PM मोदी ने यूडीएफ-एलडीएफ दोनों पर साधा निशाना

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन केरल में अगली सरकार बनायेगा. PM मोदी ने यूडीएफ और एलडीएफ दोनों पर निशाना साधते हुए उन पर दशकों तक भ्रष्टाचार करने और राजनीतिक अवसरवादिता में लिप्त होने का आरोप लगाया. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने मिलकर केरल को लूटा है, इस व्यवस्था में हमारा केरल फंसा रहा है.

एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाते हैं कांग्रेस और वामपंथी दल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दल एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगाते हैं, आपको दोनों से सावधान रहना चाहिए. PM मोदी ने कहा कि केरल में टीम भाजपा और टीम राजग मिलकर सरकार बनायेंगे. केरल की जनता के आशीर्वाद और आपके सहयोग से हम यहां सरकार बनाएंगे और केरल की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने केंद्रीय निधियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाते हुए कहा कि यह पैसा आपका था, लेकिन उन्होंने इसे लूट लिया है.

केरल में विकास को गति देगी राजग सरकार

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दोनों मोर्चे भाजपा के उदय से भयभीत हैं और कहा कि उनके गलत काम उजागर हो जाएंगे. विकास का वादा करते हुए PM मोदी ने कहा कि राजग सरकार लूटे गए धन को वापस लाएगी और केरल में विकास को गति देगी.

इसे भी पढ़ें. “महात्मा बुद्ध ही भारत की आत्मा हैं!” शेखावाटी विश्वविद्यालय में बोले CMD उपेंद्र राय; बुद्ध को बताया देश का असली चेहरा

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This