मिर्जापुरः ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा सहित तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur accident: यूपी के मिर्जापुर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को अहरौरा-जमुई मुख्य मार्ग पर रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुट गई.

मौके पर हुई मां-बेटे और देवर की मौत

जानकारी के अनुसार, अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी अपने बीमार पांच वर्षीय बेटे अनमोल बिंद के लिए देवर अनुराग के साथ बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रही थी. इसी दौरान रोशनहार के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

आक्रोशित लोगों ने अहरौरा-जमुई मार्ग को किया जाम

घटना की जानकारी होते ही परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे. जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया.

फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलता ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया. पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This