इंडोनेशिया में तूफान के बीच समुद्र में डूबी नाव, लापता हुए सभी 21 यात्रियों को बचाया

Must Read

Indonesia: इंडोनेशिया में तूफान के बीच समुद्र में 21 यात्रियों से भरी नौका डूब गई थी. बचाव दल ने सभी यात्रियों को बचा लिया है. मंगलवार को हुए इस हादसे के बाद पालू शहर में खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद रिजाल ने कहा कि नौका पर रवाना हुए सभी लोग सुरक्षित पाए गए. हालांकि अधिकारियों ने पहले 27 लोगों के लापता होने की सूचना दी थी.

छह लोगों ने रद्द कर दी थी यात्रा की योजना

इस पर जीवित बचे लोगों ने बताया कि यात्रियों की सूची में शामिल छह लोगों ने यात्रा की योजना रद्द कर दी थी. बचावकर्मियों को पता चला कि मछली पकड़ने वाले दल में शामिल ये लोग घटनास्थल से लगभग 46 किलोमीटर दूर एक नौका पर सवार हैं. रिजाल ने कहा कि ‘नाजिला 05’ नामक नौका रविवार शाम के बाद तालीबु द्वीप के एक बंदरगाह से उत्तरी सुलावेसी प्रांत के केमा के लिए रवाना हुई थी.

नाव के कैप्टन ने दी थी सूचना

उन्होंने कहा कि इस नौका का इस्तेमाल अक्सर पर्यटकों को ले जाने के लिए किया जाता था और इसे स्थानीय रूप से मछली पकड़ने वाले या छोटे यात्री जहाज के रूप में भी जाना जाता था. नाजिला 05 के मालिक ने अधिकारियों को बताया कि नाव के कैप्टन ने सूचना दी थी कि ऊंची लहरों के कारण नाव का आगे का हिस्सा टूट गया और तूफानी मौसम के दौरान नाव डूब गई.

इंडोनेशिया में नावें परिवहन का प्रमुख साधन

उन्होंने बताया कि नाजिला 05 के डूबने से पहले चालक दल के सभी सदस्य किसी दूसरी नाव में सवार होने में सफल रहे. इंडोनेशिया में 17,000 से अधिक द्वीप हैं और यहां नावें परिवहन का प्रमुख साधन हैं. हालांकि, ढीले सुरक्षा मानकों और क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाने जैसी समस्याओं के कारण यहां समुद्री दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं.

इसे भी पढ़ें. Gujarat: पीएम मोदी ने किया केन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन, मेड इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड का दिया मंत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This